1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में करीब 15 फीट हवा में उछल गया शख्स, VIDEO वायरल

कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में करीब 15 फीट हवा में उछल गया शख्स, VIDEO वायरल

 Reported By: T Raghavan,  Written By: Vinay Trivedi
 Published : Oct 07, 2026 05:42 pm IST,  Updated : Oct 07, 2026 05:42 pm IST

कोडगु से भयानक हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने से टक्कर होती दिख रही है। इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

Kodagu car bike collision- India TV Hindi
कोडगु में कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने से टक्कर। Image Source : REPORTERS INPUT

कर्नाटक के कोडगु जिले का भयानक एक्सीडेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, बीते मंगलवार की दोपहर कोडगु के चेरंबने के पास एक सड़क दुर्घटना हुई। इसमें तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर भागमंडला जा रहे पर्यटकों के परिवार की किराए की कार से आमने-सामने से हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया और दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। यह घटना दोपहर 1:45 से 1:50 बजे के बीच मडिकेरी-भागमंडला रोड पर MRPL पेट्रोल पंप के पास हुई।

कार और तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने से हुई जोरदार टक्कर

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई के सिरुसेरी निवासी एस. प्रदीप कुमार अपनी पत्नी और छोटे बेटे के साथ किराए की महिंद्रा बोलेरो चला रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही एक KTM ड्यूक मोटरसाइकिल, जिसे कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाया जा रहा था, कार के अगले हिस्से से टकरा गई। टक्कर के कारण मोटरसाइकिल सवार सड़क के किनारे जा गिरा, जिससे उसके हाथ में चोट आई और दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा। कार में सवार लोगों को कोई शारीरिक चोट नहीं आई।

हादसे के बाद करीब 15 फीट तक उछल गया बाइक सवार

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बाइक सवार टक्कर के बाद हवा में करीब 15 फीट तक उछल जाता है और फिर जमीन पर गिरता है। गनीमत रही कि इस एक्सीडेंट में किसी की जान नहीं गई। घायल बाइक सवार की भी जान बच गई।

घायलों को आननफानन में पहुंचाया गया अस्पताल

हादसे के बाद आस-पास के लोगों और वाहन चालकों ने मौके पर पहुंचकर घायल मोटरसाइकिल सवार को एम्बुलेंस से मडिकेरी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे आपातकालीन चिकित्सा सुविधा दी गई। बाद में दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को टो करके भागमंडला पुलिस स्टेशन परिसर में खड़ा कर दिया गया।

पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरू की मामले की जांच

गौरतलब है कि प्रदीप कुमार की लिखित शिकायत पर भागमंडला पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 281 और 125(a) के तहत FIR दर्ज की। मामले की आगे की जांच जारी है। इससे पहले, कर्नाटक के चित्रदुर्ग में छुट्टी से 10 मिनट पहले स्कूल के सामने तेज रफ्तार लॉरी के पलटने से भयानक हादसा हो गया था। इसकी चपेट में आने से 1 शख्स की मौके पर ही मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें- हाईवे पर आगे चल रही कार को पीछे से मारी भीषण टक्कर, हादसे का डरावना VIDEO आया सामने; 1 महिला की मौत, 4 घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।