1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के टी20 टूर्नामेंट में दिखा दुर्लभ नजारा, अजीबोगरीब तरीके से Hit Wicket हुआ बल्लेबाज, देखें वीडियो

इंग्लैंड के टी20 टूर्नामेंट में दिखा दुर्लभ नजारा, अजीबोगरीब तरीके से Hit Wicket हुआ बल्लेबाज, देखें वीडियो

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 24, 2026 11:19 pm IST,  Updated : May 24, 2026 11:20 pm IST

Ryan Higgins Hit Wicket Video: टी20 ब्लास्ट 2026 के 14वें मैच में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। इस मैच में मिडलसेक्स के बल्लेबाल रेयान हिगिंस कुछ अलग अंदाज में हिट विकेट आउट हुए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Ryan Higgins- India TV Hindi
रेयान हिगिंस Image Source : X@VITALITYBLAST

Ryan Higgins Hit Wicket Video: इंग्लैंड में इन दिनों टी20 ब्लास्ट 2026 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस टूर्नामेंट के 16वें मैच के एक ऐसा नजारा देखने को मिला जो आमतौर पर क्रिकेट में देखने को नहीं मिलता है। इस खेल में अब तक हमने कई बल्लेबाजों को हिटविकेट आउट होते हुए देखा है, लेकिन इस मैच में मिडिलसेक्स के बल्लेबाज रेयान हिंगिस जिस तरह से रनआउट हुए, वो मामला काफी अजीबोगरीब था। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हिंगिस टॉम करन की गेंद पर हिट विकेट आउट हुए।

अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए रेयान हिगिंस

टी20 ब्लास्ट में 24 मई को मिडिलसेक्स और सरे के बीच एक मैच खेला गया। इस मैच में मिडिलसेक्स की पारी के 15वें ओवर में एक हैरान करने वाली घटना देखने को मिली। सरे की तरफ से पारी का 15वां ओवर टॉम करन फेंक रहे थे। ओवर की तीसरी गेंद पर रेयान हिगिंस ने बैकफुट ड्राइव खेलने की कोशिश की और रन के लिए दौड़ पड़े। रन लेने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और उनके हाथ से बल्ला छूट गया। इसके बाद बैट सीधा स्टंप्स पर जाकर लगा और अंपायर ने तुरंत ही बल्लेबाज को हिट विकेट आउट दे दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

आउट होने के बाद काफी हैरान दिखे बल्लेबाज

क्रिकेट के खेल में अब तक कई बल्लेबाज हिट विकेट हुए हैं, लेकिन इस मैच में हिंगिस ने जिस तरह से अपना विकेट गंवाया उसे देखकर वो खुद भी हैरान थे। हिंगिस की बल्लेबाजी की बात करें तो आउट होने से पहले वह इस मुकाबले 16 गेंदों पर सिर्फ 13 रन ही बना सके। इस पारी में वह एक ही चौका लगा पाए। इस मैच में उनकी टीम को हार का सामना भी करना पड़ा।

सरे ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

मुकाबले की बात करें तो सरे ने इस मैच में छह विकेट से जीत दर्ज की। मिडलसेक्स ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। जवाब में सरे ने 18.3 ओवर में ही 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस दौरान सैम करन ने 47 गेंदों पर छह चौके और 4 छक्के की मदद से 71 रनों की तूफानी पारी खेली।

यह भी पढ़ें

राजस्थान रॉयल्स के इस खिलाड़ी के आउट होने पर क्यों मचा बवाल, क्या मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में अंपायर्स भूल गए नियम?

प्लेऑफ में पहुंचने के बाद भी खुश नहीं हैं RR के कप्तान रियान पराग, अपनी फिटनेस को लेकर किया बड़ा खुलासा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल