1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के शाहजहांपुर जिला अस्पताल में गैस लीक से मची भगदड़, एक मरीज की मौत

यूपी के शाहजहांपुर जिला अस्पताल में गैस लीक से मची भगदड़, एक मरीज की मौत

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : May 25, 2025 07:50 pm IST,  Updated : May 25, 2025 07:50 pm IST

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में गैस लीक होने से भगदड़ मच गई और इसमें एक मरीज की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक फॉर्मलीन कैमिकल से बनी गैस लीक हुई है।

अस्पताल में गैस लीक से मची भगदड़- India TV Hindi
अस्पताल में गैस लीक से मची भगदड़

यूपी के शाहजहांपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज में फॉर्मलीन कैमिकल से बनी गैस लीक होने से अफरा तफरी मच गई। जिसकी वजह से मरीजों को वार्ड से बाहर निकाला गया। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम ने विशेष छिड़काव करके गैस के असर को कम कर दिया है। मरीजों का कहना था कि गैस की वजह से आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हुई थी। घटना पंडित राम प्रसाद बिस्मिल राजकीय मेडिकल कॉलेज की है। जहां लगभग 4:00 बजे ऑपरेशन थिएटर से तेज धुआं उठा इसके बाद मरीज और उनके तीमारदारों को आंखों में जलन होने लगी और सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

कहा जा रहा है कि फॉर्मलीन  कैमिकल से बनी गैस लीक होने से अफरा तफरी और भगदड़ मच गई। एक तीमारदार का कहना है कि भगदड़ के सदमे से टीवी के एक मरीज की मौत हो गई। इसके बाद वार्डो में भर्ती मरीज के तीमारदार अपने मरीज को लेकर वार्डो से बाहर निकल आए। गैस की वजह से सभी लोग मास्क लगाए नजर आए। सूचना के बाद मौके पर दमकल विभाग की टीम में पहुंच गई एक विशेष छिड़काव के जरिए फॉर्मलीन गैस के असर को काम किया गया। फिलहाल मेडिकल कॉलेज प्रशासन हालात को सामान्य बता रहा है। 

( शाहजहांपुर से अंकित गौरव की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।