1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. हवा में असंतुलित हुआ CM मोहन यादव का हेलीकॉप्टर, टला बड़ा हादसा; सामने आया VIDEO

हवा में असंतुलित हुआ CM मोहन यादव का हेलीकॉप्टर, टला बड़ा हादसा; सामने आया VIDEO

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Feb 15, 2026 03:21 pm IST,  Updated : Feb 15, 2026 03:30 pm IST

खंडवा में जैसे ही मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उड़ान भरने लगा, वहां मौजूद लोगों की सांसें कुछ पलों के लिए थम गईं। दरअसल, हेलीकॉप्टर हवा में थोड़ी देर के लिए असंतुलित हो गया। हालांकि पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

असंतुलित हुआ CM मोहन यादव का हेलीकॉप्टर।- India TV Hindi
असंतुलित हुआ CM मोहन यादव का हेलीकॉप्टर। Image Source : REPORTER INPUT

खंडवा: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को खंडवा जिले के दौरे पर पहुंचे। यहां पंधाना में राज्य स्तरीय लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उड़ान भरने लगा, वहां मौजूद लोगों की सांसें कुछ पलों के लिए थम गईं। दरअसल, हेलीकॉप्टर हवा में उठने के बाद कुछ सेकंड तक आगे बढ़ने के बजाय पीछे की ओर जाता हुआ नजर आया। इससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी और चिंता का माहौल बन गया। सीएम के हेलीकॉप्टर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

आसमान ने उठा धूल का गुबार

वहीं हेलीपैड पर उड़ते धूल के गुबार से अंदाजा लगाया जा सकता है, कि PWD विभाग ने लापरवाही बरती है। कार्यक्रम के दौरान धूप तेज थी, ऐसे में PWD विभाग को हेलीपैड पर पर्याप्त वाटरिंग–रोलिंग करवाना चाहिए थी, ताकि धूल ना उड़े। लेकिन सीएम के विमान ने जैसे ही उड़ान भरी तो कुछ सेकंड बाद धूल का गुबार उठ गया और विमान असंतुलित होने लगा। ऐसे में यह सीएम की सुरक्षा में चूक भी माना जा सकता है। हालांकि, पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत स्थिति को नियंत्रित कर लिया। कुछ ही क्षणों में हेलीकॉप्टर ने धूल के गुबार के बीच सुरक्षित ऊंचाई पकड़ ली। 

पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

हालांकि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की खंडवा से भोपाल तक की यात्रा पूरी तरह सुरक्षित रही। इस घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों ने राहत की सांस ली। गौरतलब है, कि पंधाना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वन क्लिक के माध्यम से एक करोड़ पच्चीस लाख लाडली बहनों के खातों में 1800 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की। इस योजना में अब तक लाड़ली बहनों को 52,304 करोड़ रुपए की राशि दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कन्या पूजन के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और लाड़ली बहनों पर पुष्प वर्षा कर प्रदेश के कल्याण के लिए उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद थे। (इनपुट- प्रतीक मिश्रा)

यह भी पढ़ें-

ओम बिरला को पद से हटाने के प्रस्ताव पर कब होगी चर्चा और मतदान? किरेन रिजिजू ने बताई तारीख

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।