A
  1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. बीजापुर से सात नक्सलियों को किया गया गिरफ्तार, कई विस्फोटक सामान जब्त

बीजापुर से सात नक्सलियों को किया गया गिरफ्तार, कई विस्फोटक सामान जब्त

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जवानों ने सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामान भी बरामद किया गया है। बता दें कि इससे पहले शनिवार को सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को ढेर किया था।

सात नक्सली गिरफ्तार।- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE सात नक्सली गिरफ्तार।

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जवानों को नक्सलवाद के खिलाफ एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। जवानों ने भैरमगढ़ और मिरपुर थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं इन नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद किया गया है। इसमें जिलेटिन की छड़े, टिफन बम, बैटरी, विस्फोटक और अन्य सामान शामिल हैं। वहीं नक्सलियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया। यहां उन्हें जेल भेज दिया गया है। बता दें कि इससे पहले शनिवार को एक अभियान के दौरान जवानों ने तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया था। 

संयुक्त टीम ने चलाया अभियान

दरअसल, स्थानीय पुलिस और जिला रिजर्व गार्ड की संयुक्त टीम ने बीजापुर के अलग-अलग इलाकों में गश्त अभियान चलाया। ये अभियान जिले के भैरमगढ़ और मिरतुर थाना क्षेत्रों में चलाया गया। दोनों जगहों से कुल मिलाकर सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जिले के कोलनार और डालेर गांव में संयुक्त टीम गश्ती के लिए निकली हुई थी। इस दौरान डालेर गांव के जंगल से छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। यहां नक्सलियों को पास से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, जिलेटिन की छड़ें, विस्फोटक, बैटरी और अन्य सामान बरामद किया गया।

विस्फोटक सामान भी बरामद

इसके अलावा मिरतुर थाना क्षेत्र से भी एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया। इस नक्सली के पास एक पिट्ठू बैग बरामद हुआ। इसमें से टिफिन बम, बैटरी, बिजली का तार, पटाखे आदि बरामद किए गए। सातों नक्सलियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने इन्हें कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद इन सभी को जेल भेज दिया गया। इससे पहले शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बीजापुर में ही मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ ने सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया। ये मुठभेड़ बीजापुर के इंद्रावती इलाके में की गई। मारे जाने वाले नक्सलियों में नक्सली कमांडर अनिल पूनेम समेत तीन शामिल थे। अनिल पूनेम पर पांच लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें- 

तहव्वुर राणा को हिरासत में किस बात से लग रहा है डर? अधिकारियों से बार-बार पूछ रहा है ये बात

हरियाणा के इस शख्स को PM मोदी ने पहनाए जूते, 14 साल से था नंगे पैर; Video देख समझ जाएंगे पूरा मामला