1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा के इस शख्स को PM मोदी ने पहनाए जूते, 14 साल से था नंगे पैर; Video देख समझ जाएंगे पूरा मामला

हरियाणा के इस शख्स को PM मोदी ने पहनाए जूते, 14 साल से था नंगे पैर; Video देख समझ जाएंगे पूरा मामला

 Edited By: Amar Deep
 Published : Apr 14, 2025 07:01 pm IST,  Updated : Apr 14, 2025 07:08 pm IST

पीएम मोदी ने आज हरियाणा के यमुनानगर में रामपाल कश्यप नाम के एक शख्स से मुलाकात की। रामपाल कश्यप ने पीएम मोदी के पीएम बनने और उनसे मुलाकात करने के बाद जूते पहनने का प्रण लिया था। ऐसे में पीएम मोदी ने रामपाल कश्यप को जूते भी पहनाए।

पीएम मोदी ने रामपाल कश्यप से मुलाकात कर पहनाए जूते।- India TV Hindi
पीएम मोदी ने रामपाल कश्यप से मुलाकात कर पहनाए जूते। Image Source : NARENDRA MODI

यमुनानगर: पीएम मोदी आज हरियाणा के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने हिसार और यमुनानगर में विभिन्न कार्यक्रमों को संबोधित किया। इस दौरान एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला। पीएम मोदी ने खुद इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए एक वीडियो भी शेयर की है। पीएम मोदी ने घटना का जिक्र करते हुए बताया कि हरियाणा के यमुनानगर में रामपाल कश्यप से उनकी मुलाकात हुई। रामपाल कश्यप ने 14 साल पहले शपथ ली थी कि जब तक वह (नरेंद्र मोदी) प्रधानमंत्री नहीं बन जाएंगे और उनसे खुद नहीं मिलेंगे तब तक वह (रामपाल कश्यप) जूता नहीं पहनेंगे। ऐसे में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद आज रामपाल कश्यप ने जूते पहने। 

पीएम मोदी ने रामपाल कश्यप से की मुलाकात 

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस घटना के बारे में जानकारी दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "यमुनानगर में आज की जनसभा में कैथल के रामपाल कश्यप जी से मेरी मुलाकात हुई। उन्होंने 14 साल पहले एक शपथ ली थी कि वे मेरे प्रधानमंत्री बनने के बाद ही जूते पहनेंगे और मुझसे मिलेंगे। मैं रामपाल जी जैसे लोगों के प्रति नतमस्तक हूं और उनके स्नेह को भी स्वीकार करता हूं, लेकिन मैं ऐसे सभी लोगों से अनुरोध करना चाहता हूं जो ऐसी शपथ लेते हैं- मैं आपके प्यार की कद्र करता हूं, कृपया किसी ऐसे काम पर ध्यान दें जो सामाजिक कार्य और राष्ट्र निर्माण से जुड़ा हो!"

पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो

इसके साथ ही पीएम मोदी ने वीडियो भी शेयर की है। इस वीडियो रामपाल कश्यप नंगे पैर पीएम मोदी से मिलने जाते हैं। इस पर पीएम मोदी सबसे पहले पूछा, "अरे भाई, आपने ऐसा क्यों कर दिया?" रामपाल कश्यप ने अपनी प्रतिज्ञा के बारे में पीएम मोदी को बताया कि उन्होंने मुलाकात के बाद ही जूते पहनने का प्रण लिया था। इसके बाद पीएम मोदी ने रामपाल कश्यप को बैठाया और जूते देते हुए कहा, "आज हम तुमको जूता पहना रहे हैं, लेकिन बाद में फिर कभी ऐसा नहीं करना। काम करना चाहिए, ऐसा क्यों कर रहे हो कि अपने आप को कष्ट दे रहे हो।" पीएम मोदी ने आखिरी में कहा, "जूते पहनते रहना है।" 

यह भी पढ़ें- 

मुर्शिदाबाद हिंसा का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, जांच की मांग के लिए जनहित याचिका दायर

जिस होटल में ठहरी थी SRH की टीम, उसी होटल में लगी आग; मचा हड़कंप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।