1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. करनाल में जम्मू कश्मीर की बस पर पथराव, शीशे टूटने से एक यात्री घायल; सामने आया पुलिस का बयान

करनाल में जम्मू कश्मीर की बस पर पथराव, शीशे टूटने से एक यात्री घायल; सामने आया पुलिस का बयान

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Oct 18, 2026 03:03 pm IST,  Updated : Oct 18, 2026 03:14 pm IST

दिल्ली से श्रीनगर जा रही एक स्लीपर बस पर कुछ हमलावरों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें कम से कम एक यात्री घायल हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसी बस पर पथराव हुआ- India TV Hindi
इसी बस पर पथराव हुआ Image Source : ANI

दिल्ली से श्रीनगर जा रही जम्मू-कश्मीर की बस पर हरियाणा के करनाल में पथराव का मामला सामने आया है। बस पर पत्थर और ईंटें फेंकी गईं, जिससे उसकी खिड़कियां टूट गईं। पथराव में एक यात्री को भी चोट लग गई।  पत्थरबाजी के दौरान बस के तीन से चार शीशे टूट गए। थाना प्रभारी ने बताया कि यह बस श्रीनगर की ओर जा रही थी और रात करीब 10:30 बजे करनाल में एक ढाबे के पास रुकी थी।  

पुलिस ने बताया कि कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने बस पर पत्थर फेंक दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों तरफ के लोगों ने ड्रिंक (शराब) की हुई थी। बस में जो सवारी थी, उसने भी ड्रिंक की थी और कार सवार लोग भी शराब पीये थे। दोनों पक्षों में साइड को लेकर विवाद हुआ। पुलिस का कहना है कि दो पक्षों के बीच आपसी विवाद था। इसमें कोई जाति-धर्म का एंगल नहीं था। 

पुलिस का सामने आया बयान

थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि बस ड्राइवर ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने से मना कर दिया और रात में ही बस को लेकर आगे चला गया। थाना प्रभारी का कहना है कि लोगों को इस मामले की सच्चाई जानकर ही कमेंट करना चाहिए। जिस तरह से घटना को एंगल दिया जा रहा है, वैसा बिल्कुल भी नहीं है।  पुलिस ने मामले को देखते हुए जांच की ओर जांच के दौरान पूरा मामला सामने आ गया। फिलहाल पुलिस अपनी तरफ से दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

हेट क्राइम का कोई एंगल नहीं

वहीं, इस मामले को लेकर ढाबे पर कार्यरत मौके पर मौजूद एक व्यक्ति का कहना है कि इनका कोई पीछे से शायद मामला चल रहा था। कार सवार लोगों ने ढाबे पर आकर बस के शीशे तोड़े और जो बस का ड्राइवर था उसको पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस मामले में कोई जाति-धर्म का एंगल नहीं है। 

उमर अब्दुल्ला ने जताई चिंता 

इस घटनाक्रम पर जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने चिंता जताई है। उमर अब्दुल्ला ने एक्स हैंडल पर सीएम नायब सैनी को टैग करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना नहीं होनी चाहिए थी। मुझे उम्मीद है कि नायब सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार और पुलिस दोषियों को पकड़ेंगे और ऐसी कार्रवाई करेंगे जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

रिपोर्ट- अमित भटनागर 

ये भी पढ़ेंः ब्यॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने पति का रेत दिया गला, जब तक मर नहीं गया तब तक चाकू से करती रही वार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।