हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज अपने घर पर फिसल गए जिससे उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया है। डॉक्टरों ने विज को एक महीने तक रेस्ट करने की सलाह दी है। चोट लगने के बाद मंत्री का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो गाना गुनगुनाते दिख रहे हैं।
हरियाणा के रोहतक में दिनदहाड़े गैंगवार में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी मच गई, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। हत्या और फायरिंग की जिम्मेदारी भाऊ गैंग ने ली है। गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी किया है।
हरियाणा HCS भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
जीन्द में एक साध्वी के यहां झाड़ा लगाकर हर बीमारी के इलाज का दावा किया जा रहा है। इसके लिए 50 रुपये का पर्चा भी काटा जाता है।
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और ज़िला पुलिस सुपरिटेंडेंट उपासना के बीच शुक्रवार को गरमागरम बहस हुई, क्योंकि उन्होंने ज़मीन बेचने के एक फ्रॉड केस में एक पुलिस ऑफिसर को सस्पेंड करने के उनके ऑर्डर को मानने से कथित तौर पर मना कर दिया था। यह कथित घटना ज़िला शिकायत निवारण की मीटिंग के दौरान हुई।
गुरुग्राम में एक शादी समारोह के दौरान बिजलीकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के बीच किसी ने फायरिंग कर दी, जिससे बिजलीकर्मी की मौत हो गई।
आप विधायक नरिंदर कौन ने कहा था कि नायब सिंह सैनी ने उन्हें बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। अब सैनी ने इन आरोपों को निराधार बताया है।
हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से हिमांशु भाऊ गैंग का एक शूटर घायल हो गया। बदमाश ने पुलिस पर भी गोली चलाई लेकिन कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है।
हरियाणा में बुजुर्गों की पेंशन कटौती पर सोनीपत में अनोखा प्रदर्शन किया गया। जिला पार्षद अपने अपने शरीर को बेड़ियों से बांधकर लघु सचिवालय पहुंच गए।
Abdul Rehman Killing: हरियाणा के फरीदाबाद में जेल के अंदर बंदी का मर्डर हो गया है। फरीदाबाद जेल में बंदी अब्दुल रहमान की बीती रात हत्या कर दी गई। उसी के साथ सेल में बंद अरुण चौधरी पर अब्दुल रहमान की जान लेने का आरोप है। अब्दुल रहमान के सिर पर कथित रूप से चोट मारकर उसकी हत्या की गई है।
Surajkund Mela Hadsa: सूरजकुंड मेले में हुए हादसे के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए झूला कंपनी के प्रोपराइटर और एक अन्य शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। DGP ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद के परिजनों के लिए संवेदना भी जताई है।
पुलिस ने शॉपिंग मॉल और अस्पताल के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से की है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस के साथ मुठभेड़ भी हुई है।
फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में शनिवार को एक झूला टूट गया। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें झूला टूटते हुए देखा जा सकता है।
फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला टूटने की वजह से कई लोग घायल हो गए हैं। लोगों को बचाने की कोशिश में एक इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी भी घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई।
हरियाणा के अंबाला में एक पीस गुलाब की कीमत 40 रुपये से 200 रुपये तक पहुंच गई है। यह फूल बंगलौर से अंबाला लाया गया है। इस फूल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
हरियाणा में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। स्कूल की छात्रा की शिकायत पर प्रिंसिपल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
करनाल में एक ब्यूटी पार्लर और मकान पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हरियाणा के कुख्यात नौनी राणा गैंग के शूटर को पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार किया है। बदमाश पुलिस पर फायरिंग करके भागने लगा तो उसका पैर टूट गया।
हेल्थ और फैमिली वेलफेयर की एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ने कहा कि सिर्फ बच्चों और महिलाओं तक सीमित रहने वाली पॉलिसी नहीं होनी चाहिए। महिलाओं को होने वाली बीमारियों की स्क्रीनिंग पर जोर दिया जाना चाहिए।
हरियाणा में निकली स्टेनो भर्ती (विज्ञापन संख्या 3/2026) में वैकेंसी बढ़ा दी गई हैं। साथ ही इसके लिए आवेदन शुरू होने की तारीख भी बदल दी गई है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़