Ramadan 2026 Chand Dekhne Ki Dua: रमजान की शुरुआत चांद देखने के साथ होती है और इस साल सऊदी में रमजान का चांद 17 फरवरी 2026 तो भारत में 18 फरवरी 2026 को दिखने की उम्मीद है। जब चांद का दीदार होता है तो एक खास दुआ पढ़ी जाती है, जिससे अल्लाह की रहमत और बरकत हासिल होती है। मुस्लिम लोग चांद देखने के बाद दुआएं पढ़ कर अपनी मुराद अल्लाह से कहते हैं। कहा जाता है कि इस दौरान मांगी गई मुरादें जल्द पूरी भी हो जाती हैं। चलिए आपको बताते हैं रमजान का चांद दिखने पर कौन सी दुआ पढ़नी चाहिए और इसकी अहमियत क्या है।
रमजान चांद देखने की दुआ (Ramadan Chand Dekhne Ki Dua In Hindi)
अल्लाहुम्मा अहिल लहू अलैना बिल अमनि वल इमानि वस सलामति वल इस्लामि वत तौफीकि लिमा तुहिब्बु व तरज़ा रब्बी व रब्बुकल लाह
हिंदी मीनिंग - ऐ अल्लाह, इस चांद को हम पर बरकत, ईमान, सलामती और इस्लाम के साथ गुजार। (ऐ चांद!) मेरा और तेरा रब अल्लाह है।
रमजान चांद देखने की दुआ अरबी में (Ramadan Chand Dekhne Ki Dua In Arabic)
“ اَللّٰہُمَّ اَھِلَّہ عَلَیْنَابِالْیُمْنِ وَالْاِیْمَانِ وَالسَّلَامَةِ وَالْاِسْلَامِ ،رَبِّیْ وَرَبُّکَ اللّٰہُ “
रमजान का चांद देखने की दुआ अंग्रेजी में (Ramdan Ka Chand Dekhne Ki Dua In English)
Allahumma ahlilhu `alainā bil-yumni wal-iman, was-salamati wal-Islam, rabbi wa rabbuk Allah
Meaning- O Allah, bring it over us with blessing and faith, and security and Islam. My Lord and your Lord is Allah.
चांद देखने की दुआ पढ़ने का तरीका (Chand Dekhne Ki Dua Padhne Ka Tarika)
जब आसमान में चांद नजर आए तो कुछ पल उसे देखें। दिल से अल्लाह का शुक्र अदा करें। फिर ऊपर दी गई दुआ पढ़ें। कई लोग हाथ उठाकर दुआ पढ़ते हैं। हालांकि बिना हाथ उठाए भी दुआ पढ़ी जा सकती है। इस दुआ का असली मकसद दिल से अल्लाह से जुड़ना है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Ramadan 2026 Start Date: सऊदी अरब में रमजान कब से शुरू होगा? जानें भारत में पहला रोजा कब रखा जाएगा