1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: तमिलनाडु में शोभा यात्रा के दौरान अचानक पलट गया रथ, हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल

VIDEO: तमिलनाडु में शोभा यात्रा के दौरान अचानक पलट गया रथ, हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल

 Reported By: T Raghavan Edited By: Kajal Kumari
 Published : Feb 17, 2026 10:49 am IST,  Updated : Feb 17, 2026 12:08 pm IST

तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में एक मंदिर मे शोभा यात्रा के दौरान अचानक रथ पलट गया, इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये रथ मयनाकोलई उत्सव का हिस्सा था।

पलट गया शोभा यात्रा का रथ- India TV Hindi
पलट गया शोभा यात्रा का रथ Image Source : REPORTER

तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में एक मंदिर के उत्सव के दौरान अचानक रथ पलट गया, इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शोभा यात्रा में निकला 60 फुट ऊंचा रथ अचानक पलट गया। ये रथ मयनाकोलई उत्सव का हिस्सा था। जानकारी के मुताबिक, मृतकों के सम्मान में मयना कोल्लई उत्सव मनाया जाता है, जिसके लिए रथ यात्रा निकाली जाती है और जश्न के लिए रथ को तैयार किया जाता है। इससे पहले भी कुछ सालों पहले शोभा यात्रा का रथ पलट गया था।


देखें वीडियो



साल 2024 में भी इसी मंदिर के रथ उत्सव के दौरान रथ तब पलट गया था जब पलारू नदी के किनारे अंगलापरमेस्वरी अम्मन की मूर्ति ले जाने की तैयारी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि जैसे ही भक्तों ने रथ को घुमाने की कोशिश की, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और ऊपरी हिस्सा ढह गया था। घटना में 30 वर्षीय विमलराज वेनमानी रथ के नीचे फंस गए।
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत