1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. क्या आप सलाद खाने का सही तरीका जानते हैं? जानें इसमें नमक मिलाकर खाना चाहिए या नहीं?

क्या आप सलाद खाने का सही तरीका जानते हैं? जानें इसमें नमक मिलाकर खाना चाहिए या नहीं?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 17, 2026 09:56 am IST,  Updated : Feb 17, 2026 09:56 am IST

ज़्यदातर लोगों की सलाद में नमक मिलाकर खाने की आदत होती है। क्योंकि बिना नमक के सलाद फीका लगता है। लेकिन क्या यह सलाद खाने का सही तरीका है चलिए जानते हैं?

सलाद खाने का सही तरीका- India TV Hindi
सलाद खाने का सही तरीका Image Source : UNSPLASH

सलाद हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। सलाद हमारे शरीर को जरूरी पोषक तत्व  प्रदान करता है। लेकिन क्या आप सलाद खाने के सही तरीके के बारे में जानते हैं? क्या आप जानते हैं इसे कैसे खाया जाता है? दरअसल, लोग सलाद को अपने जायके के अनुसार खाते हैं। जैसे अधिकतर लोगों की सलाद में नमक मिलाकर खाने की आदत होती है। क्योंकि बिना नमक के उन्हें सलाद फीका लगता है। अब अगर सलाद में नमक मिलाकर खाने की बात करें, तो ये कितने हद तक सही हैं। चलिए हम आपको बताते हैं।

क्या है सलाद खाने का सही तरीका?

सलाद में कभी भी नमक मिलाकर नहीं खाना चाहिए। सलाद के ऊपर से नमक डालकर खाने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ती है जिससे बीपी बढ़ सकती है। दरअसल, सलाद में नमक डालने से नमक का अतिरिक्त सेवन है जो कि आपकी शरीर  में में नमक की मात्रा को बढ़ाता है और ब्लड प्रेशर बढ़ने का कारण बनता है।

सलाद में नमक डालकर खाने के नुकसान

  • अगर आप सलाद या रायते के ऊपर नमक डालते हैं, तो इससे सोडियम लेवल बढ़ता है। जिसके चलते हाई ब्लड प्रेशर, पसीना आना और चक्कर आने की समस्या हो सकती है।

  • नमक खाने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा भी कम होने लगती और हड्डियां कमजोर पड़ने लगती है।

  • सलाद या रायते में ऊपर से नमक डालकर खाने से डाइजेस्टिव एंजाइम को नुकसान पहुंचता है और पाचन क्रिया भी धीमी होती है।

  • अगर आप रोजाना एक चम्मच से ज्यादा नमक का सेवन करते हैं और नमक भी अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे आपको नींद से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

सलाद में कौन सा नमक खाना चाहिए?

 इन परेशानियों से बचने के लिए सलाद में काला नमक या भी सेंधा नमक मिलाना चाहिए। ये दोनों ही लो सोडियम वाले हैं लेकिन, स्वाद पूरा देंगे। इसके अलावा ये पाचन क्रिया के लिए हेल्दी हैं और एसिडिटी व गैस की समस्या से आपका बचाव कर सकते हैं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल