1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बाथरूम की टाइल्स हो गई है गंदी और लग गए हैं खारे पानी के दाग, तो आसानी से साफ करने के लिए अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे

बाथरूम की टाइल्स हो गई है गंदी और लग गए हैं खारे पानी के दाग, तो आसानी से साफ करने के लिए अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे

 Written By: Ritu Raj
 Published : Oct 03, 2026 12:44 pm IST,  Updated : Oct 03, 2026 12:44 pm IST

बाथरूम की गंदी टाइल्स उसके लुक को खराब कर देती है। ऐसे में इसकी सफाई करने के लिए लोग कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपनाकर आप बाथरूम की गंदी टाइल्स को साफ कर सकते हैं।

how to clean bathroom tiles- India TV Hindi
how to clean bathroom tiles Image Source : MAGNIFIC

बाथरूम ऐसी जगह होती है जिसकी साफ सफाई का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। ऐसे में आम तौर पर लोग बाथरूम की सीट, बेसीन को तो चमका लेते हैं। लेकिन बाथरूम में लगी टाइल्स को इग्नोर कर देते हैं। यही वजह है कि टाइल्स थोड़े दिनों में पीले पड़ जाते हैं, साथ उनपर खारे पानी के दाग भी रह जाते हैं। ये देखने में तो खराब लगते ही है, साथ ही बाथरूम के लुक को भी बिगाड़ देते हैं। हार्ड वॉटर के दाग को हटाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले महंगे क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपनाकर आप बाथरूम की गंदी टाइल्स को बिल्कुल नए जैसा चमका सकते हैं। 

1. सफेद सिरका और डिश वॉश

सफेद सिरका खारे पानी के दाग को काटने के लिए सबसे बढ़िया एजेंट माना जाता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में सिरका और गुनगुना पानी मिलाएं। इसमें एक चम्मच लिक्विड डिश वॉश या शैम्पू मिला लें। इसके बाद इस घोल को टाइल्स और दाग वाली जगह पर अच्छे से छिड़कें और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद स्क्रब या स्क्रबर से रगड़कर साफ करें और साफ पानी से धो लें। टाइल्स बिल्कुल चमक जाएंगे। 

2. बेकिंग सोडा और सिरके का पेस्ट
अगर दाग बहुत पुराने और गहरे हैं, तो बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। बेकिंग सोडा एक बेहतरीन एब्रेसिव है जो बिना टाइल्स को नुकसान पहुंचाए गंदगी निकालता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए 3-4 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा सा सिरका मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को जिद्दी दागों और टाइल्स के जोड़ों पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद पुराने टूथब्रश या प्लास्टिक ब्रश से रगड़ें। आपको तुरंत फर्क नजर आने लगेगा।

3. नींबू और नमक 
नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड दाग-धब्बों को आसानी से घोल देता है और नमक खुरदरा होने के कारण गंदगी को उखाड़ फेंकता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक नींबू को आधा काटें और उस पर थोड़ा सा मोटा नमक छिड़कें। इसे सीधे खारे पानी के दागों पर रगड़ें। इसे 10 मिनट छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। इससे टाइल्स चमकने के साथ-साथ बाथरूम की बदबू भी दूर हो जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।