1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मिनिमल ज्वेलरी ट्रेंड, स्टेटमेंट इयररिंग्स से लेकर लेयर्ड नेकलेस तक, इन हसीनाओं को कॉपी करें

मिनिमल ज्वेलरी ट्रेंड, स्टेटमेंट इयररिंग्स से लेकर लेयर्ड नेकलेस तक, इन हसीनाओं को कॉपी करें

 Written By: Bharti Singh
 Published : Oct 02, 2026 03:26 pm IST,  Updated : Oct 02, 2026 03:26 pm IST

इन दिनों मिनिमल ज्वेलरी का ट्रेंड है। त्योहार पर अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए आप सेलेब्स के इन ज्वेलरी डिजाइन को कॉपी कर सकते हैं। इससे आपको एकदम स्टाइलिश लुक मिलेगा।

मिनिमल ज्वेलरी का ट्रेंड- India TV Hindi
मिनिमल ज्वेलरी का ट्रेंड Image Source : INSTAGRAM

त्योहारों की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में महिलाएं अपनी ड्रेस, मेकअप और ज्वेलरी को लेकर काफी दिनों पहले ही प्लानिंग शुरू कर देती हैं। आपके लुक में इनमें से कोई भी चीज कम हो जाए को पूरा लुक फीका लगने लगता है। खासतौर से ज्वेलरी पूरे लुक को चेंज कर देती है। अगर आप भी सेलेब्स जैसा लुक पाना चाहती हैं तो उनके मिनिमल ज्वेलरी ट्रेंड को कॉपी कर सकती हैं। सेलिब्रिटी अपने पारंपरिक गहनों को भी अलग अंदाज में कैरी करती हैं, जिसमें उनकी शेप, साइज, कलर और स्टाइल के साथ काफी एक्सपैरीमेंट करती हैं। आप सेलिब्रिटी ज्वैलरी लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं।

मिनिमल ज्वेलरी ट्रेंड- इन दिनों मिनिमल ज्वेलरी ट्रेंड है। इसमें एक ईयररिंग ही पूरे लुक को बदल सकता है। हाल ही में आलिया भट्ट ने गणपति पूजा में एक से एक शानदार इयररिंग्स पहने जो उन्हें पूरा फेस्टिव लुक दे रहे थे। आलिया ने आइस-ब्लू साड़ी के साथ बड़े पोल्की इयररिंग्स पहने थे। उन्होंने पारंपरिक ज्वेलरी को नए और मॉर्डन स्टाइल में कैरी किया था। वहीं दीपिका पादुकोण भी शोल्डर-लेंथ इयररिंग्स पहने दिखीं। ये इयररिंग्स काफी आकर्षक लगते हैं।

लेयरिंग नेकलेस- लेयरिंग वाले नेकपीस का भी इन दिनों काफी ट्रेंड चल रहा है। लोग पूरे ज्वेलरी सेट पहनने की बजाय अलग-अलग तरह से ज्वेलरी को कैरी करते हैं। जिसमें कभी नेकलेस, अंगूठियां और चूड़ियां मिलाकर पहन रहे हैं। दीपिका के लेयर्ड नेकलेस, चोकर और इसके साथ अंगूठियां दिखाती हैं। 

कलरफुल स्टोन वाली ज्वेलरी- इस फेस्टिव सीजन में आप कलरफुल स्टोन वाली ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। जाह्नवी कपूर ने पन्ना और हीरे की ज्वेलरी अपने ड्रेस के साथ कैरी की है। जो दिखने में काफी खूबसूरत लग रही है। पन्ना, नीलम और माणिक रंग की ज्वेलरी दिखने में काफी खूबसूरत लगती है।

चोकर हार- इन दिनों चोकर का भी फैशन है। ये ऐसी ज्वेलरी है जिसे सूट और साड़ी के साथ पहना जा सकता है। दीपिका, आलिया और करिश्मा कपूर जैसी एक्ट्रेस अक्सर चोकर पहने दिख जाती हैं। चोकर साड़ी से लेकर लहंगे तक हर चीज के साथ अच्छी लगती हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।