1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. डिनर में बनाएं प्रोटीन से भरपूर सोया-मशरूम बिरयानी, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का करेगा मन, नोट करें रेसिपी

डिनर में बनाएं प्रोटीन से भरपूर सोया-मशरूम बिरयानी, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का करेगा मन, नोट करें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Oct 02, 2026 06:40 pm IST,  Updated : Oct 02, 2026 06:41 pm IST

सोया-मशरूम बिरयानी डिनर के लिए प्रोटीन से भरपूर हेल्दी विकल्प है। ब्राउन बासमती राइस, सोया और मशरूम से बनी यह रेसिपी स्वाद में लाजवाब लगती है, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह रेसिपी?

सोया मशरूम बिरयानी रेसिपी- India TV Hindi
सोया मशरूम बिरयानी रेसिपी Image Source : YOUTUBE - @ERAM IN THE KITCHEN

अगर आप डिनर में कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो टेस्टी होने के साथ-साथ प्रोटीन और फाइबर से भी भरपूर हो, तो सोया-मशरूम बिरयानी एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इस रेसिपी की एक सर्विंग में करीब 35 ग्राम प्रोटीन, 8 ग्राम फाइबर और 470 कैलोरी मिलती हैं। इसे बनाने के लिए ब्राउन बासमती राइस का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें सफेद चावल की तुलना में ज्यादा फाइबर होता है। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ब्राउन बासमती राइस की सोया मशरूम बिरयानी?

सोया-मशरूम बिरयानी के लिए सामग्री

  • मैरिनेड के लिए सामग्री: 60 ग्राम सोया चंक्स, 15–18 मशरूम, कटे हुए, 300 ग्राम स्काईर, 2 एयर-फ्राइड प्याज़, कटा हुआ धनिया और पुदीना, 1 बड़ा चम्मच बिरयानी मसाला, 1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, हरी मिर्च-लहसुन का पेस्ट, नींबू का रस, स्वादानुसार, 1 बड़ा चम्मच गुड़ का पाउडर

  • चावल के लिए सामग्री: 85 ग्राम दावत ब्राउन बासमती राइस,  1 दालचीनी का टुकड़ा, 3–4 काली मिर्च के दाने, 1 छोटा चम्मच घी, एक चुटकी नमक

  • लेयरिंग के लिए सामग्री: 90% पके हुए ब्राउन बासमती चावल,  ताज़ा पुदीना,  30–35 एमएल टोन्ड दूध जिसमें केसर मिला हो

सोया-मशरूम बिरयानी कैसे बनाएं?

  • सोया चंक्स को उबालें, सारा अतिरिक्त पानी निचोड़ लें और उन्हें अलग रख दें। 2 मीडियम आकार के प्याज़ को पतला-पतला काटें और हल्का तेल स्प्रे करके तब तक भूनें  वे भूरे और कुरकुरे न हो जाएँ। अब सोया चंक्स, मशरूम, भुना हुआ प्याज़, कटा हुआ धनिया और पुदीना, बिरयानी मसाला, कसूरी मेथी, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हरी मिर्च-लहसुन का पेस्ट, नींबू का रस और गुड़ का पाउडर मिलाकर मैरिनेड तैयार करें। इन्हें आपस में अच्छी तरह मिलाएँ और 10–15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। 

  •  ब्राउन बासमती चावल को दालचीनी, काली मिर्च, 1 चम्मच घी और चुटकी भर नमक के साथ 90% पकने तक पकाएं। पानी छानकर अलग रख दें। एक पैन में 1 चम्मच घी गरम करें और उसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे, तो उसमें मैरीनेट किया हुआ सोया-मशरूम का पूरा मिश्रण डाल दें। धीमी आंच पर 10–12 मिनट तक पकाएं। सोया-मशरूम मिश्रण के ऊपर 90% पके हुए चावल की परत लगाएं। ऊपर से बचे हुए फ्राइड प्याज़, ताज़ा पुदीना और केसर वाला दूध डालें।

  • अब इन्हें ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर 6–7 मिनट और पकाएं, ताकि चावल पूरी तरह पक जाएं और सभी स्वाद अच्छी तरह मिल जाएं। आपका सोया बिरयानी बनकर तैयार है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।