1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्या आपने खाई है मशरूम बिरयानी, स्टाव है लाजवाब, झटपट बनाने के लिए नोट करें रेसिपी

क्या आपने खाई है मशरूम बिरयानी, स्टाव है लाजवाब, झटपट बनाने के लिए नोट करें रेसिपी

 Written By: Ritu Raj @rituraj141192
 Published : Jul 30, 2026 01:16 pm IST,  Updated : Jul 30, 2026 01:16 pm IST

बिरयानी तो आपने कई तरह की खाई होगी लेकिन क्या कभी आपने मशरूम बिरयानी खाई है। इसका स्वाद लाजवाब होता है और इसे बनाना भी बेहद आसान है। यहां हम मशरूम बिरयानी की सिंपल रेसिपी लाए हैं। फटाफट नोट करें।

क्या आपने खाई है मशरूम बिरयानी, स्टाव है लाजवाब, झटपट बनाने के लिए नोट करें रेसिपी - India TV Hindi
क्या आपने खाई है मशरूम बिरयानी, स्टाव है लाजवाब, झटपट बनाने के लिए नोट करें रेसिपी Image Source : INDIA TV

अगर आप वही पुरानी वेज बिरयानी खाकर ऊब चुके हैं और कुछ नया, मसालेदार व झटपट बनने वाली डिश ट्राय करना चाहते हैं, तो मशरूम बिरयानी आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। मशरूम का रसीलापन और खड़े मसालों की खुशबू जब बासमती चावल के साथ मिलती है, तो इसका स्वाद लाजवाब हो जाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में न तो बहुत समय लगता है और न ही बहुत ज्यादा मेहनत। यहां हम आपके लिए जायकेदार मशरूम बिरयानी की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। झटपट बनाने के लिए नोट करें रेसिपी। 

सामग्री 

  • बासमती चावल (1.5 कप - आधा घंटा भीगा हुआ), 
  • मशरूम (200 ग्राम - धोकर टुकड़ों में कटा हुआ)।

मैरिनेशन के लिए

  • दही (3-4 चम्मच)
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट (1 चम्मच)
  • हल्दी 
  • लाल मिर्च पाउडर
  • गरम मसाला या बिरयानी मसाला (1-1 चम्मच)
  • धनिया पाउडर 
  • नमक (स्वादानुसार)

तड़के और गार्निश के लिए

  • प्याज (2 बड़े - पतले लंबे कटे)
  • टमाटर (1 बारीक कटा)
  • हरी मिर्च (2-3 लंबी कटी)
  • खड़े मसाले (तेजपत्ता, लौंग
  • दालचीनी, छोटी इलायची, चक्रफूल)
  • ताज़ा हरा धनिया और पुदीना के पत्ते
  • घी या तेल (3-4 चम्मच)

बनाने की रेसिपी

स्टेप 1: एक बाउल में कटे हुए मशरूम, दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, बिरयानी मसाला और थोड़ा सा नमक मिलाकर 10-15 मिनट के लिए रख दें। इससे मशरूम मसालों का स्वाद सोख लेंगे।

स्टेप 2: प्रेशर कुकर या भारी तले के पैन में तेल या घी गर्म करें। इसमें कटे हुए प्याज डालकर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें। अब थोड़े से फ्राइड प्याज गार्निशिंग के लिए अलग निकाल लें।

स्टेप 3: बचे हुए तेल में खड़े मसाले (तेजपत्ता, इलायची, लौंग आदि) डालें। अब इसमें हरी मिर्च और टमाटर डालकर गलने तक पकाएं।

स्टेप 4: अब मैरीनेट किया हुआ मशरूम डालकर 3-4 मिनट तक मध्यम आंच पर भूनें ताकि मसाले तेल छोड़ दें।

स्टेप 5: भुने हुए मशरूम के ऊपर भीगे हुए चावल की एक परत बिछाएं। ऊपर से हरा धनिया, पुदीना के पत्ते, थोड़ा सा बिरयानी मसाला और बचा हुआ तला हुआ प्याज छिड़कें।

स्टेप 6: अब इसमें लगभग 2 कप पानी और थोड़ा घी डालें। कुकर का ढक्कन बंद करके मध्यम आंच पर 1 से 2 सीटी आने दें। फिर इसे प्लेट में निकालें और ऊपर से आधा चम्मच धी डालकर सर्व करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल