1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बप्पा को भोग लगाने के लिए बनाएं स्पेशल बूंदी मोदक, इस ट्रिक से फूली फूली बनेगी बूंदी, नोट करें विधि

बप्पा को भोग लगाने के लिए बनाएं स्पेशल बूंदी मोदक, इस ट्रिक से फूली फूली बनेगी बूंदी, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Sep 15, 2026 11:59 pm IST,  Updated : Sep 16, 2026 12:07 am IST

बप्पा को भोग लगाने के लिए सोच रहे हैं कौन सा मोदक बनाएं तो आज हम आपके लिए बूंदी स्पेशल रेसिपी लेकर आए हैं। चलिए जनते हैं कैसे बनाएं बूंदी का ये मोदक?

 बूंदी मोदक- India TV Hindi
बूंदी मोदक Image Source : INDIA TV

गणेश चतुर्थी पर बप्पा को भोग लगाने के लिए चावल या चॉकलेट का नहीं बल्कि इस बार बूंदी मोदक बना सकते हैं। बेसन से तैयार होने वाली बूंदी को सही तरीके से बनाना इस रेसिपी की खासियत है। कुछ आसान ट्रिक्स की मदद से आपकी बूंदी फूली-फूली और स्वादिष्ट बनेगी। आइए जानते हैं बूंदी मोदक बनाने की आसान विधि।

बूंदी मोदक बनाने के लिए सामग्री

एक कप बेसन, एक कप चीनी, चुटकी भर इनो, आधा चम्मच इलायची पाउडर, केसर, दो बड़े चम्मच मिक्स ड्राई फ्रूट्स टुकड़ों में कटे हुए, पानी ज़रूरत के अनुसार, फ़ूड कलर, इलायची, तेल

बूंदी मोदक बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: बूंदी मोदक बनाने के लिए सबसे पहले एक कप बेसन का गाढ़ा घोल बनाकर आधे घटें के लिए रख दें। घोल बनाने से पहले बेसन को छान लें ताकि उसमें गुठलियां न रहें। तय समय एक बाद इसमें चुटकी भर इनो मिलाएं। इनो मिलाने से बूंदी फूली फूली बनेगी। अगर आप चाहें तो इसमें एक चुटकी फूड कलर मिला सकते हैं। 

  • दूसरा स्टेप: अब गैस ऑन कर के एक बड़े बर्तन में तीन गिलास पानी और एक कप चीनी डालें। अब, आप एक तार की चाशनी बना लें। आप इसमें कुछ केसर भी डाल दें ताकि कलर अच्छा बन जाए। 

  • तीसरा स्टेप: जब तक चाशनी बन रही है तब तक आप, दूसरा गैस ऑन करें और उसपर एक कड़ाही रखें। अब कड़ाही में तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो आप एक छेद वाली कलछी लें। उसे कड़ाही से थोड़ा ऊपर रखें। कलछी के ऊपर बेसन का घोल डालें। घोल अपने आप छेद से टपक कर कड़ाही में गोल-गोल बूंदी के रूप में गिरने लगेगा। जब बूंदी ब्राउन हो जाए तो उसे कड़ाही से निकालें। इसी तरह सभी बूंदी को छान लें। 

  • चौथा स्टेप: जब बूंदी ठंढी हो जाए तब उसे तैयार किए हुए चाशनी में डालें और आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। जब बूंदी का चाशनी मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए तब उसे मोदक का शेप दें। आप मोदक का शेप देने के लिए मोल्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर उसे हाथ से भी बना सकते हैं। इस तरह बप्पा को भोग लगाने के लिए आपका बूंदी मोदक बनकर तैयार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल