1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. दिवाली पर नमकीन खरीदने की नहीं जरूरत, घर पर बनाएं महाराष्ट्र का फेमस पोहा चिवड़ा, महीनों तक नहीं होगा खराब, नोट करें विधि

दिवाली पर नमकीन खरीदने की नहीं जरूरत, घर पर बनाएं महाराष्ट्र का फेमस पोहा चिवड़ा, महीनों तक नहीं होगा खराब, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Nov 06, 2026 01:00 pm IST,  Updated : Nov 06, 2026 01:00 pm IST

अगर आप दिवाली में मीठी चीजें खाकर बोर हो गए हैं तो अपने टेस्ट बड्स को बदलने के लिए महाराष्ट्र का फेमस पोहा चिवड़ा ज़रूर बना लें

महाराष्ट्र का फेमस पोहा चिवड़ा रेसिपी- India TV Hindi
महाराष्ट्र का फेमस पोहा चिवड़ा रेसिपी Image Source : YOUTUEB - @KANAK'S KITCHEN HINDI

दिवाली पर लगभग हर घर में मिठाइयां तो खूब बनती हैं लेकिन नमकीन कम बनता है। अगर आपको नमकीन का स्वाद अच्छा लगता है तो इस दिवाली आप महाराष्ट्र का मशहूर पोहा चिवड़ा ज़रूर बनाएं। ख़ास बता यह है कि इसे बनाने में ज़्यादा समय नहीं लगता है। तो चलिए नोट कर लीजिए इसकी रेसिपी

पोहा चिवड़ा बनाने के लिए सामग्री

  • पोहा चिवड़ा बनाने के लिए सामग्री: पतला पोहा/चिवड़ा - 250 ग्राम, कच्ची मूंगफली आधा कप, कच्चे काजू आधा कप, भुना हुआ चना आधा कप, सूखा नारियल आधा कप, पिसी हुई चीनी 2 बड़े चम्मच, सेंधा नमक 1 बड़ा चम्मच, आमचूर पाउडर 1 बड़ा चम्मच

  • तड़के के लिए सामग्री: जीरा 1 छोटा चम्मच, सौंफ 1 छोटा चम्मच, हींग आधा छोटा चम्मच, हल्दी पाउडर 1।5 छोटा चम्मच, करि पत्ता 20 से 25, हरी मिर्च 5

 पोहा चिवड़ा बनाने की आसान विधि

  • पहला स्टेप: पोहा चिवड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी कड़ाही गर्म करें। इसमें पतला पोहा डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए कुरकुरा होने तक भून लें। ध्यान रखें कि पोहा जले नहीं। पोहा चिवड़ा बनाते समय धीमी आंच का इस्तेमाल करें। इससे पोहा अच्छी तरह कुरकुरा होगा।

  • दूसरा स्टेप: अब उसी कड़ाही में थोड़े तेल के साथ मूंगफली और काजू को अलग-अलग सुनहरा होने तक भून लें। इसके बाद भुने हुए चने और पतले कटे सूखे नारियल को भी हल्का कुरकुरा कर लें।

  • तीसरा स्टेप: अब कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें। इसमें जीरा, सौंफ और हींग डालें। इसके बाद करी पत्ता और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर भूनें। अब हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।

  • चौथा स्टेप: तैयार तड़के में भुनी हुई मूंगफली, काजू, चना और नारियल डालें। अब इसमें भुना हुआ पोहा मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें, ताकि मसाले सभी पोहे पर अच्छी तरह लग जाएं।

  • पांचवां स्टेप: आखिर में पिसी हुई चीनी, सेंधा नमक और आमचूर पाउडर डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और कुछ देर धीमी आंच पर चलाएं। गैस बंद करके चिवड़े को पूरी तरह ठंडा होने दें।

पोहा चिवड़ा स्टोर करने का सही तरीका

चिवड़े को स्टोर करने से पहले पूरी तरह ठंडा कर लें। इसे हमेशा साफ और एयरटाइट डिब्बे में रखें। डिब्बे में गीला चम्मच या हाथ न डालें। नमी और धूप से दूर किसी सूखी जगह पर रखें। सही तरीके से तैयार और स्टोर करने पर यह कई हफ्तों तक कुरकुरा रह सकता है। इसके अलावा दिवाली पर कुरकुरे शक्करपारे बनाने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।