मुंबई: NCP विलय को लेकर सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है। सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल की लीडरशिप वाला NCP AP कैंप NCP मर्जर चाहता है। BJP भी चाहती है कि NCP SP भी NDA में शामिल हो जाए। हालांकि, सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार इसका विरोध कर रहे हैं। गुरुवार शाम को प्रफुल्ल पटेल, शरद पवार का हालचाल जानने मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल भी गए थे।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच NCP के संभावित विलय को लेकर और पीएम मोदी के सीनियर पवार को दिए संदेश को लेकर भी चर्चा हुई। शरद पवार के बार-बार हॉस्पिटल में भर्ती होने से, क्या सुनेत्रा और पार्थ यूनाइटेड NCP की बढ़ती मांगों को मानेंगे?
BJP को क्या मिलेगा?
NCP SP कैंप के 8 जरूरी MPs का सपोर्ट मिलेगा और शरद पवार इंडिया ब्लॉक के सबसे सीनियर लीडर हैं, उनके NDA में शामिल होने से इंडिया ब्लॉक की तरफ बढ़ते विरोध और मोमेंटम को झटका लग सकता है।
शरद पवार कैंप को क्या मिलेगा?
बेटी सुप्रिया सुले के लिए कैबिनेट मंत्री पद, साथ ही एकजुट NCP खेमे में उनका राजनीतिक भविष्य भी सेफ रहेगा। जयंत पाटिल जैसे सीनियर नेता को महाराष्ट्र कैबिनेट में वित्त मंत्रालय मिलेगा।
शरद पवार हॉस्पिटल में क्यों हैं?
गौरतलब है कि शरद पवार मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनकी डॉक्टर के मुताबिक, उन्हें खांसी और इन्फेक्शन हुआ, जिसमें ब्रोंकाइटिस जैसे लक्षण थे। उनका इलाज चल रहा है, और वह अभी स्टेबल हैं।
इससे पहले शरद पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लीनिक अस्पताल से डिस्चार्ज मिला था। वह 2 दिन से हॉस्पिटल में भर्ती थे। इस दौरान पीएम मोदी ने फोन करके शरद पवार की सेहत का हाल चाल जाना था। शरद पवार के करीबी मित्र विट्ठल मणियार ने मीडिया को बताया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बातचीत के दौरान शरद पवार से कहा था कि सुप्रिया सुले तैयार हो गई हैं और हम देश संभालने के लिए तैयार हैं। आप देश की चिंता न करें और अपनी सेहत का ख्याल रखें।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र की सियासत में शरद पवार काफी अहमियत रखते हैं और हर सियासी दल से उनका आदर होता है।
ये भी पढ़ें-
"सुप्रिया सुले तैयार हो गई हैं", PM मोदी ने शरद पवार से फोन पर कहा, NCP सुप्रीमो ने दिया जवाब