1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. शरद पवार की तबीयत को लेकर सामने आया डॉक्टर का अपडेट, जानें अब कैसी है हालत

शरद पवार की तबीयत को लेकर सामने आया डॉक्टर का अपडेट, जानें अब कैसी है हालत

 Reported By: Sachin Chaudhary,  Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Nov 05, 2026 11:10 am IST,  Updated : Nov 05, 2026 01:57 pm IST

एनसीपी(एसपी) अध्यक्ष शरद पवार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी हालत कैसी है, उस पर डॉक्टर द्वारा जानकारी दी गई है।

Sharad Pawar- India TV Hindi
शरद पवार Image Source : PTI/FILE

मुंबई: एनसीपी(एसपी) अध्यक्ष शरद पवार की तबीयत को लेकर डॉक्टर ने अपडेट जारी किया है। शरद पवार की हेल्थ पर डॉक्टर प्रतीत समदानी का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया, "शरद पवार को कल रात ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्हें खांसी और इन्फेक्शन हुआ, जिसमें ब्रोंकाइटिस जैसे लक्षण थे। उनका इलाज चल रहा है, और वह अभी स्टेबल हैं।"

हाल ही में शरद पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लीनिक अस्पताल से डिस्चार्ज मिला था। वह 2 दिन से हॉस्पिटल में भर्ती थे। इसके बाद पीएम मोदी ने फोन करके शरद पवार की सेहत का हाल चाल जाना था। शरद पवार के करीबी मित्र विट्ठल मणियार ने मीडिया को बताया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बातचीत के दौरान शरद पवार से कहा था कि सुप्रिया सुले तैयार हो गई हैं और हम देश संभालने के लिए तैयार हैं। आप देश की चिंता न करें और अपनी सेहत का ख्याल रखें। 

इस पर शरद पवार ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया था। उन्होंने कहा था कि जब आप लोग हैं, तो मुझे देश की चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप अपना काम आगे जारी रखें।

2 बार हॉस्पिटल में एडमिट कराए गए पवार 

दरअसल शरद पवार को पहले पुणे के रूबी हॉल क्लीनिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बाद में उन्हें यहां से छुट्टी मिल गई। इसके बाद उनकी बेटी सुप्रिया सुले ने बताया था कि शरद पवार को आगे की जांच के लिए  ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आप सभी की चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

महाराष्ट्र की सियासत के महारथी हैं शरद पवार 

गौरतलब है कि महाराष्ट्र की सियासत में शरद पवार का कद बहुत बड़ा है। उन्हें सभी नेताओं से आदर मिलता है और उन्होंने अपने जीवन का लंबा हिस्सा राजनीति को दिया है। हालांकि उनके भतीजे अजित पवार ने उनसे अलग होकर एक नई पार्टी बनाई थी, जिससे उनकी NCP में  दो फाड़ हो गए थे। हालांकि अब अजित पवार की मृत्यु हो चुकी है लेकिन उनकी पत्नी उस पार्टी को संभाल रही हैं। बीच में दोनों पार्टियों के बीच विलय की खबर भी सामने आईं लेकिन ये हो नहीं सका। 

ये भी पढ़ें-

"किसी को आना है तो हमारी पार्टी में शामिल हो जाओ", अजित गुट के साथ मर्जर पर शरद पवार का बड़ा बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।