1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से 2 लोगों की मौत, MCD के जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर सस्पेंड

दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से 2 लोगों की मौत, MCD के जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर सस्पेंड

 Reported By: Kumar Sonu,  Shoaib Raza,  Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Nov 05, 2026 11:15 am IST,  Updated : Nov 05, 2026 01:53 pm IST

दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग गिर गई है। संकरी गली होने की वजह से राहत बचाव का काम पूरा होने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Chawri Bazar- India TV Hindi
दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके से बड़ी खबर Image Source : ANI

नई दिल्ली: दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग गिर गई है। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, जो बिल्डिंग गिरी, वह तीन मंजिला है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। 

2 लोगों की मौत, एक घायल

अब तक इस घटना में 2 लोगों की मौत की खबर सामने आई है और एक शख्स घायल है। राहत एवं बचाव का काम जारी है। संकरी गली होने की वजह से राहत बचाव का काम पूरा होने में काफी समय लग सकता है। 

इलाके की पार्षद राफिया माहिर ने आरोप लगाया है कि हमने बार-बार स्टैंडिंग कमेटी की मीटिंग और सदन में इस मुद्दे को उठाया है कि हमारे इलाके में इलीगल कंस्ट्रक्शन होता है इस पर रोक लगाई जानी चाहिए लेकिन न मेयर और ना ही स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष ने कभी इस तरफ ध्यान दिया और आज हादसा हो गया और लोग मर गए। 

MCD के जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर सस्पेंड 

चावड़ी बाजार हादसे में दिल्ली नगर निगम ने MCD के जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर को सस्पेंड किया।

15 लोगों के फंसे होने की आशंका

कम से कम छह दमकल गाड़ियां, जिनमें पानी के टैंकर और बचाव वाहन शामिल हैं, मौके पर भेजी गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

DFS के एक अधिकारी ने कहा, "कम से कम 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है। कई लोग घायल हुए हैं। हमें सुबह 9:50 बजे सूचना मिली थी। बचाव अभियान में NDMC, दिल्ली पुलिस, दिल्ली फायर सर्विस (DFS) और MCD की टीमें शामिल हैं।"

एक प्रत्यक्षदर्शी, मो. नईम ने बताया, "यह घटना करीब 9:00 या 9:30 बजे हुई। हम सो रहे थे, तभी हमें कुछ गिरने की ज़ोरदार आवाज सुनाई दी। हम सब उठे और तुरंत बाहर भागे। हमें लगा कि हमारा अपना घर ही गिर रहा है। जब हमने देखा, तो पता चला कि बगल में बन रहा घर गिर गया है। वहां तीन-चार लिंटेल (छत के हिस्से) डाले जा चुके थे, जो एक साथ गिर गए। घायल मज़दूरों में से एक ने बताया कि वहां तीन-चार लोग मौजूद थे। हमने एक शव को बाहर निकाले जाते देखा। यह इमारत पिछले 3-4 महीनों से बन रही थी।" 

इससे पहले दिल्ली में अचानक 4 मंजिला इमारत झुकने से हड़कंप मच गया था। आननफानन में पूरी बिल्डिंग खाली कराई गई थी।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली के सीमापुरी में बिल्डिंग गिरी, एक गर्भवती महिला और एक बच्चे समेत 3 लोगों की मौत, 8 लोग घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।