SAFF चैंपियनशिप 2026 की शुरुआत 5 नवंबर से हो रही है, जिसमें पहला मुकाबला भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच में ग्रुप-बी में होने वाले महामुकाबले के साथ होगी। टूर्नामेंट का आयोजन बांग्लादेश की राजधानी ढाका में किया जा रहा है। भारत मौजूदा चैंपियन है जिसमें उसने पिछली बार कुवैत की टीम को फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में मात दी थी और अब भारतीय टीम के सामने टाइटल को डिफेंड करने की चुनौती रहने वाली है। भारत और पाकिस्तान की फुटबॉल टीम के बीच में होने वाले इस मैच का सीधा प्रसारण VETO पर किया जाएगा, जिसको भारतीय फैंस बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं और मुकाबले का आनंद ले सकते हैं। 5 से 17 नवंबर तक आयोजित होने वाली इस साउथ एशियन फुटबॉल चैंपियनशिप में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी और सभी मैचों का सीधा प्रसारण VETO पर किया जाएगा।
कब और कितने बजे से VETO पर देखें फ्री में मुकाबला
भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच में होने वाले SAFF Championship 2026 के ग्रुप-बी मुकाबले का इंतजार फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं, जिसमें मुकाबले की शुरुआत 5 नवंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से होगी। इस मैच का सीधा प्रसारण बिल्कुल फ्री VETO पर किया जाएगा, जिसमें फैंस लॉगिन कर मुकाबले को फ्री में लाइव आसानी से देख सकते हैं।
भारतीय टीम का रहा है अब तक पलड़ा बार भारी
भारतीय फुटबॉल टीम का अब तक पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड काफी शानदार देखने को मिला है, जिसमें दोनों टीमों के बीच में कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं और इसमें से भारतीय टीम 16 मैचों को अपने नाम करने में कामयाब रही जबकि उसे सिर्फ 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा तो वहीं 7 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए। दोनों टीमों के बीच में पिछली बार भिड़ंत साल 2023 की सैफ चैंपियनशिप में हुई थी और भारतीय फुटबॉल टीम ने बेंगलुरु के मैदान पर सुनील छेत्री की हैट्रिक के दम पर 4-0 से मुकाबले को अपने नाम किया था। ऐसे में टीम इंडिया की नजरें पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले इस मैच में इसी रिकॉर्ड को बरकरार रखने पर रहने वाली है।
सैफ चैंपियनशिप 2026 के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारतीय फुटबॉल टीम - अर्श अनवर शेख (जीके), मोहनराज के (जीके), प्रियांश दुबे (जीके), अब्दुल रबीह, बिजॉय वर्गीस, चिंगलेनसाना सिंह कोनशाम, हिंगथनमाविया राल्ते, खैमिनथांग ल्हुंगडिम, मुहम्मद उवैस, नाथन रोड्रिग्स, रोनी खारबुडन, संदीप मंडी, अभिषेक सूर्यवंशी, एडिसन सिंह थोकचोम, ब्रिसन फर्नांडीस, एबिंडास येसुदासन, फारुख चौधरी, मैकर्टन निकसन, मंगलेंथांग किपगेन, निखिल प्रभु, नौफल पीएन, रिकी जॉन शाबोंग, सुरेश सिंह वांगजम, इरफान यदवाड, लिस्टन कोलाको, मुहम्मद सुहैल, विष्णु पीवी, सुहैल अहमद भट।
पाकिस्तान फुटबॉल टीम - साकिब हनीफ, हसन अली, यूसुफ बट, अब्दुल रहमान, अब्दुल्ला इकबाल, अली खान नियाजी, ईसा सुलेमान, हारिस जेब, हसीब अहमद खान, मामून मूसा खान, मोहिबुल्लाह अफरीदी, वकार एहतिशाम बलूच, जुनैद शाह, आदिल नबी, अली उजैर महमूद, हय्यान खट्टक, तुफैल खान शिनवारी, जुनैल आबिदीन इशाक, मुहम्मद जुनैद, अली अकबर खान, सैयद अली रजा, अब्दुल समद अरशद, आलमगीर गाजी, कलीमुल्लाह, मैककील अब्दुल्ला, नजीबुल्लाह, शायक दोस्त, उमर नवाज।
ये भी पढ़ें
VETO पर दिखेगा IND vs PAK का महामुकाबला, फ्री में देख पाएंगे SAFF चैंपियनशिप 2026 के सभी मैच