दिवाली के त्योहार पर घरों में कई तरह के पकवान और मिठाइयां बनाई जाती हैं। इन्हीं में से एक है शक्करपारा, जिसे बच्चे हों या बड़े, हर कोई बड़े चाव से खाना पसंद करता है। चाय के साथ कुरकुरे और मीठे शक्करपारे खाने का मजा ही अलग है। हालांकि, कई बार घर पर शक्करपारे बनाने के बाद वे कुछ ही समय में नरम पड़ जाते हैं और उनका कुरकुरापन खत्म हो जाता है। ऐसे में अगर आप इस दिवाली परफेक्ट खस्ता और लंबे समय तक कुरकुरे रहने वाले शक्करपारे बनाना चाहते हैं, तो नोट कर लें बनाने की आसान विधि और कुछ खास टिप्स।
शक्करपारा बनाने के लिए सामग्री
मैदा 2 कप, पिसी हुई चीनी 1 कप, घी 1/3 कप, दूध 1/4 कप, इलायची पाउडर 1 छोटा चम्मच, तलने के लिए तेल
कैसे बनाएं शक्करपारा?
-
पहला स्टेप: शक्करपारा बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में 2 कप मैदा लें और उसमें 1 कप पिसी हुई चीनी और 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर डालें। इन सभी सामग्री को आपस में अच्छी तरह से मिलाएं।
-
दूसरा स्टेप: अब, इस आटे में एक तिहाई कप गर्म घी डालें और आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। गर्म घी डालने से शक्करपारा खस्ता और कुरकुरा बनेगा। जब घी आटे में अच्छी तरह मिल जाए तब इसमें दूध डालें और आटे को अच्छी तरह से गूंथ लें। आते को गूंथने के बाद इसे एक बर्तन आधे घंटे के लिए ढक दें ताकि यह अच्छी तरह से सेट ही जाए।
-
तीसरा स्टेप: तय समय के बाद आटे को एक बार फिर से गूंथें और उसकी लोइयां काटकर पूड़ी की तरह मोटा बेल लें। अब चाकू की मदद से इसे डायमंड शेप में काटें। इसी तरह सब शक्करपारा बना लें।
-
चौथा स्टेप: अब एक कड़ाही को गैस पर रखें और उसमें तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें शक्करपारा डालकर अच्छी तरह से पकाएं। इस दौरान गैस की आंच मीडियम होनी चाहिए। जब शक्करपारे ब्राउन हो जाएं तब उन्हें कड़ाही में से बाहर निकालें। अब, इन्हें एक एयर टाइट कंटेनर में डालकर रख दें। इसके अलाव अगर आप दिवाली पर हलवाई जैसी रसीली मावा गुजिया बनाना चाहते हैं तो इस रेसिपी टिप्स को फॉलो करें