1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. दिवाली से पहले अलमारी की सफाई करते समय इन चीजों को कर दें बाहर, साफ-सुथरी दिखेगी वॉर्डरोब

दिवाली से पहले अलमारी की सफाई करते समय इन चीजों को कर दें बाहर, साफ-सुथरी दिखेगी वॉर्डरोब

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Nov 04, 2026 10:02 pm IST,  Updated : Nov 04, 2026 10:10 pm IST

दिवाली से पहले अलमारी की सफाई करते समय इन चीजों को तुरंत बाहर कर देना चाहिए, जिससे आपकी अलमारी साफ-सुथरी और व्यवस्थित दिखेगी

दिवाली से पहले अलमारी की सफाई- India TV Hindi
दिवाली से पहले अलमारी की सफाई Image Source : MAGNIFIC

अगर आप भी दिवाली से पहल अपने अलमारी की सफाई सोच रहे हैं लेकिन उसमें रखें ढेर सारे कपड़े और अस्त व्यस्त समान को देखकर सोच रहे हैं कि शुरुआत कहां से करें तो यह लेख आपके लिए है. दरअसल, जब महीनों तक अलमारी की सफाई नहीं होती है तो ऐसी कई चीजें जमा हो जाती है जिनकी ज़रूरत ही नहीं होती। ऐसे में आइए जानते हैं अलमारी की सफाई करते समय किन चीजों को उसमें से बाहर का रास्ता दिखाएं।

अलमारी की सफाई करते समय इन चीजों को कर दें बाहर

  • फटे-पुराने कपड़े: कई बार लोग पुराने कपड़े भी अपनी अलमारी में रखते हैं। जिन कपड़ों से आपकी कोई खास याद जुड़ी है तो आप उसे रखें। लेकिन उसके अलावा जो भी कपड़े पुराने हो गए हैं उन्हें अलमारी में से निकालकर दान कर दें

  • पुराने हैंडबैग्स: अक्सर हम पुराने बैग्स को कभी काम आएंगे सोचकर अलमारी में रख लेते हैं, जिससे काफी जगह घिर जाती है और उनका इस्तेमाल भी नहीं होता है। इसलिए जिन हैंडबैग्स की जिप टूट चुकी है जिनका लेदर उखड़ रहा है या जिनकी सिलाई खुल गई है और वे ठीक नहीं हो सकते तो उन्हें तुरंत कूड़े में डाल दें।

  • पुराने जूते-चप्पल: अगर आपने अपने अलमारी के निचले हिस्से में पुराने, फटे या खराब जूते-चप्पल रखे हैं, तो उन्हें तुरंत बाहर कर दें। क्योंकि ये बेवजह जगह घेरते हैं और इनका इस्तेमाल भी नहीं होता है।

  • पुराने कागजात, कॉस्मेटिक्स और एक्सपायरी दवाइयां : अगर आपके अलमारी में पुराने बिल, रसीदें, पुराने लिफाफे या ऐसे कागजात पड़े हैं जिनकी अब कोई जरूरत नहीं है तो उन्हें छांटकर तुरंत फेंक दें। अलमारी के किसी कोने में पड़ी पुरानी दवाएं या एक्सपायरी मेकअप/कॉस्मेटिक का सामान तुरंत बाहर निकाल दें

अलमारी को चमकाने के आसान टिप्स:

सारा सामान बाहर निकालने के बाद अलमारी के अंदरूनी हिस्सों को लिक्विड क्लीनरसे अच्छी तरह पोछ लें। सफाई के बाद अलमारी में कपूर या नेफ़थलीन की गोलियां रखें। कपड़ों को व्यवस्थित तरीके से जमाने के लिए हैंगर या शेल्फ डिवाइडर का इस्तेमाल करें। इसके अलावा तरबूज खरीदते समय वह मीठा है कि नहीं यह जानने के लिए इन टिप्स को फॉलो करे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।