1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. खरीदते समय कैसे पता करें कि तरबूज मीठा है कि नहीं, इन टिप्स को फॉलो करेंगे तो एकदम लाल निकलेगा तरबूज

खरीदते समय कैसे पता करें कि तरबूज मीठा है कि नहीं, इन टिप्स को फॉलो करेंगे तो एकदम लाल निकलेगा तरबूज

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : May 07, 2025 05:35 pm IST,  Updated : May 07, 2025 05:35 pm IST

Watermelon Buying Tips: तरबूज खरीदने से पहले अगर इन टिप्स को फॉलो कर लेंगे तो एकदम मीठा और लाल तरबूज घर लेकर जाएंगे। जानिए किन बातों का ध्यान रखना है।

लाल और मीठे तरबूज की पहचान- India TV Hindi
लाल और मीठे तरबूज की पहचान Image Source : FREEPIK

गर्मियों में बॉडी को जितना हो सके उतना हाइड्रेट रखना चाहिए। दिनभर में कम से कम 3 लीटर पानी पीना चाहिए। इसके अलावा दूसरी पानी वाली चीजें डाइट में शामिल करें। पानी की कमी न हो इसके लिए फल और सब्जियां ज्यादा खाएं। खासतौर से तरबूज खरबूज जैसे फल डाइट में जरूर शामिल करें। तरबूज पानी से भरपूर फल है। सभी को तरबूज का स्वाद पसंद आता है। तरबूज में करीब 92 प्रतिशत पानी और फाइबर होता है। इन दिनों लाल और एकदम मीठे तरबूज बिक रहे हैं। आप अच्छे और लाल तरबूज खरीदकर ला सकते हैं। हालांकि कई बार लोग तरबूज खरीदने में धोखा खा जाते हैं। जिसकी वजह से फीका, कम पानी वाला और कम लाल तरबूज खरीद लाते हैं। आज हम आपको एकदम लाल और मीठा तरबूज खरीदने के कुछ टिप्स दे रहे हैं। इन्हें आजमाकर तरबूज खरीदेंगे तो एकदम मीठा ही निकलेगा।

तरबूज मीठा है कि नहीं ये जानने के लिए आपको सिर्फ छोटा सा काम करना होगा। जिससे आपको ये पता लगेगा कि आप जिस तरबूज को खरीद रहे हैं वो मीठा है कि नहीं। इसके लिए आपको सबसे पहले दुकानदार से ये कंफर्म करना होगा कि ये तरबूज ताजा है कि नहीं।

मीठा तरबूज खरीदने के टिप्स

  • मार्केट में अलग-अलग तरह के तरबूज आते हैं। आपको खरीदने से पहले ये चेक करने होगा कि तरबूज के डंठल वाली जगह पीले रंग की है कि नहीं। पीली डंठल का मतलब है कि तरबूज पूरी तरह पक गया है और उसके बाद ही इसे तोड़ा गया है। 

  • तरबूज वैसे तो हरे रंग का होता है लेकिन पकने के बाद उसमें कई जगहों पर हल्का पीलापन आ जाता है। कहीं से हरा और कहीं से हल्का पीला तरबूज हमेशा मीठा निकलता है। आपको ऐसा तरबूज ही खरीदकर लाना चाहिए।

  • तरबूज को एक हाथ में लेकर दूसरे हाथ से बजाकर देखें अगर खोखले होने की आवाज आती है तो आपका तरबूज मीठा है। पानी से भरे ताजा और रसीले तरबूज से आवाज आती है। 

  • आप तरबूज की खुशबू को सूंघकर भी तरबूज के मीठे होने का पता लगा सकते हैं। अच्छी खुशबू वाले तरबूज हमेशा मीठे होते हैं। इनमें से हल्की मीठे फलों जैसी खुशबू आती है।

  • एकदम हरे तरबूज से कहीं ज्यादा स्वादिष्ट और मीठा तरबूज हरे रंग और पीले रंग की धारियों वाला तरबूज होता है। धारी वाला तरबूज चीनी की तरह मीठा और लाल होता है।

  • आपको एकदम हरे रंग के तरबूज खरीदने से बचना चाहिए। हरे रंग का तरबूज कच्चा होता है। इसे समय से पहले तोड़ लिया गया होता है। जिसकी वजह से ये ठीक से पक नहीं पाता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल