1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर बनाएं स्वादिष्ट चीज पाव भाजी, बिना लहसुन-प्याज के भी आएगा जबरदस्त स्वाद, नोट करें रेसिपी

घर पर बनाएं स्वादिष्ट चीज पाव भाजी, बिना लहसुन-प्याज के भी आएगा जबरदस्त स्वाद, नोट करें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Oct 05, 2026 04:32 pm IST,  Updated : Oct 05, 2026 04:32 pm IST

चीज पाव भाजी, में सब्जियों के साथ चीज का स्वाद इसे और भी खास बना देता है। चलिए नोट कर लें घर पर झटपट बनने वाली टेस्टी चीज पाव भाजी की आसान रेसिपी।

चीज पाव भाजी बनाने की रेसिपी- India TV Hindi
चीज पाव भाजी बनाने की रेसिपी Image Source : YOUTUBE - @RUTU'S KITCHEN

पाव भाजी मुंबई का एक मशहूर स्ट्रीट फूड है, जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। इसे बनाने के लिए प्याज सहित कई सब्जियों के मिश्रण का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अगर आप बिना लहसुन-प्याज वाला पाव भाजी खाना चाहते हैं तो हम आपके लिए उसकी आसान रेसिपी लेकर आए हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं चीज पाव भाजी की बेहतरीन रेसिपी?

पाव भाजी बनाने के लिए सामग्री

आलू 3, फूलगोभी के टुकड़े 2, पानी 2 कप, नमक 1 छोटा चम्मच, टमाटर 4, बटर क्यूब 30 ग्राम, तेल 4 बड़े चम्मच, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच, पाव भाजी मसाला दो बड़े चम्मच, पाव भाजी मसाला (बिना प्याज-लहसुन वाला), कसूरी मेथी 2 छोटे चम्मच, हरी मटर आधा कप, आधा कप, नमक स्वादानुसार, गर्म पानी 1 कप, हरा धनिया गार्निश करने के लिए, बटर क्यूब्स, नींबू के स्लाइस, बन स्वादानुसार

पाव भाजी बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: पाव भाजी बनाने के लिए सबसे पहले, आलू, मटर और फूलगोभी के टुकड़े को अच्छी तरह से उबाल लें। जब ये उबल जाए तब उसे अच्छी तरह से मैश करें। चार टमाटर को काटकर उसको बारीक पीस लें और एकदम बारीक प्यूरी बना लें। 

  • दूसरा स्टेप: अब गैस ऑन करें और और उसपर एक कड़ाही रखें। जब वह गर्म हो जाए तब उसमें तेल और बटर डालें। अब उसमें लाल मिर्च पाउडर, कसूरी मेथी, पाव भाजी मसाला को हल्का भूनें। अब, उसमें टमाटर की प्यूरी डालें और कुछ समय तक अच्छी तरह से पकाएं

  • तीसरा स्टेप: जब टमाटर अच्छी तरह से पक जाए तब उसमें मैश किया हुआ आलू, मटर और फूलगोभी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब मिश्रण में एक गिलास पानी डालकर पकने के लिए रख दें। कुछ समय बाद जब भाजी की कंसिस्टेंसी गाढ़ी हो जाए तब गैस बंद कर दें। 

  • चौथा स्टेप: अब पाव को पैन पर रखकर गर्म करें। और उसपर बटर डालें। अब भाजी को एक बाउल में निकालें और उसमें चीज घिसकर डालें और थोडा नींबू का रस मिलाएं। आपका बिना लहसुन प्याज वाला पाव भाजी बनकर तैयार है। इसे गर्म गर्म सर्व करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।