1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. गेहूं का आटा और आलू से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता, कचौड़ी समोसा भी लगेंगे फीके, आसान है रेसिपी

गेहूं का आटा और आलू से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता, कचौड़ी समोसा भी लगेंगे फीके, आसान है रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Oct 05, 2026 08:15 am IST,  Updated : Oct 05, 2026 08:15 am IST

नाश्ते में गेहूं के आटे से बनी ये स्वादिष्ट डिश खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे। इसे खाने के बाद आपको ब्रेड पकोड़ा और गार्लिक ब्रेड का स्वाद भी फीका लगेगा। फटाफट नोट कर लें इस हेल्दी नाश्ता की रेसिपी।

नाश्ते की आसान रेसिपी- India TV Hindi
नाश्ते की आसान रेसिपी Image Source : INDIA TV

रोज के नाश्ते से बोर हो चुके हैं तो कुछ नया ट्राई करें। आज हम आपको गेहूं के आटे से बनने वाला स्वादिष्ट नाश्ता बनाना बता रहे हैं। जो लोग उठते ही मैदा खाने से बचना चाहते हैं वो इस नाश्ते को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये नाश्ता दिखने में गार्लिक ब्रेड जैसा लगता है लेकिन इसमें मैदा नहीं डाली जाती। बच्चों को ये नाश्ता बहुत पसंद आएगा। घर आए मेहमानों के लिए ये नाश्ता बना सकते हैं। आइये जानते हैं गेहूं के आटे से बने इस नाश्ते की रेसिपी।

गेहूं के आटे से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता

पहला स्टेप-  1 कप गेहूं का आटा, 1/4 कप सूजी, स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च पाउडर, थोड़ा गरम मसाला और आधा चम्मच चाट मसाला मिलाएं। खुशबू के लिए थोड़ी कसूरी मेथी डालकर सारी चीजों को मिला लें। अब इस मिश्रण में से 4 चम्मच आटा निकालकर अलग रख दें। अब बचे हुए आटे में थोड़ा पानी डालकर मीडियम सॉफ्ट डो लगा लें। आटा ज्यादा टाइट या सख्त नहीं लगाना है। अच्छे से मसल लें और फिर 2 चम्मच ऑयल डालकर आटे को चिकना कर लें। आप चाहें तो सूखे आटे में भी ऑयल डाल लें।

दूसरा स्टेप-  अब आटे को सेट होने के लिए 10 मिनट रख दें। अब 3 मीडियम उबले आलू को अच्छी तरह मैश कर लें। सबसे पहले आलू में 1 बारीक कटा प्याज, 2 हरी मिर्च, थोड़ी बारीक कटी शिमला मिर्च, थोड़ा नमक और लाल मिर्च चाहें तो डाल दें। थोड़ा गरम मसाला और चाट मसाला मिला लें। स्टफिंग तैयार हो गई है। अब जो सूखा आटा बचाया था उसमें पानी डालते हुए घोल यानि स्लरी बना लें। एक साथ ज्यादा पानी न डालें इससे गांठ पड़ जाएंगी। घोल इतना पतला रखना है कि चम्मच से डालने पर वो चम्मच पर कोट हो जाए। यानि इसे पकौड़े के घोल से काफी पतला रखना है।

तीसरा स्टेप- आटा सेट हो गया है अब पूरे आटे को दो हिस्सों में बांट लें। अब इसे सूखा आटा लगाकर चकले पर बेल लें। अब बीच में आलू की मोटी स्टफिंग रखें। पूरे में फैलाएं नहीं बल्कि बीच के हिस्से में हल्का फैलाते हुए लंबाई में आलू स्टफिंग रखें। अब इसे गार्लिक ब्रेड की तरह से दोनों साइड से चिपका लें और किनारों को भी बंद कर लें। इसे रैक्टेंगल शेप में तैयार करें। 

चौथा स्टेप- इस शेप के लिए इसे एक-एक इंच की दूरी पर काटें जिससे लंबे टुकड़े कर जाएं। आप चाकू या फिर पिज्जा कटर से इन्हें काट सकते हैं। अब तैयार सारे स्लाइस को आटे के घोल में डिप करें। जिससे स्टफिंग बाहर न निकले। अब एक पैन में ऑयल डालकर गर्म करें और घोल में डिप करते ही स्लाइस को गर्म ऑयल में डालें। अब इन्हें मीडियम फ्लेम पर क्रिस्पी होने तक फ्राई करें। 

तैयार है बिना मेदा के बना आटे का हेल्दी नाश्ता, जिसे आप शाम को स्नैक्स या फिर नाश्ते में खा सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को ये नाश्ता बहुत पसंद आता है। आप इसे किसी भी चटनी या सॉस के साथ खा सकते हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।