1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 26 राउंड चली गोलियां, मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जसीम हुए घायल

दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 26 राउंड चली गोलियां, मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जसीम हुए घायल

 Reported By: Sanjay Sah,  Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Oct 05, 2026 06:37 am IST,  Updated : Oct 05, 2026 07:16 am IST

स्पेशल स्टाफ की टीम को जानकारी मिली थी कि दोनों बदमाश अपने घर उस्मानपुर आने वाले हैं, जो जंगल के रास्ते से उस्मानपुर आएंगे। जहां पर स्पेशल स्टाफ की टीम ने ट्रैप लगाया ताकि उनको गिरफ्तार किया जा सके। तभी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में स्पेशल स्टाफ और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से करीब 26 राउंड गोलियां चलीं। फायरिंग में दो बदमाश मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जसीम घायल हो गए। दोनों के बाएं पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जंगल के रास्ते पहुंचने वाले थे उस्मानपुर

जानकारी के मुताबिक, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जसीम अपने घर उस्मानपुर आने वाले हैं। दोनों बदमाश जंगल के रास्ते से उस्मानपुर पहुंचने वाले थे। सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ की टीम ने दोनों को पकड़ने के लिए इलाके में ट्रैप लगाया।

दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली

बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों बदमाश मौके पर पहुंचे, उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इस दौरान मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जसीम के बाएं पैर में गोली लगी और दोनों घायल हो गए।

बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से पुलिसकर्मी सुरक्षित

मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी। हालांकि, दोनों पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में दोनों तरफ से कुल करीब 26 राउंड फायरिंग हुई।

बदमाशों का खंगाला जा रहा आपराधिक रिकॉर्ड

घायल दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड और उनके खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही ये दोनों बदमाश किन-किन बड़े मामलों में शामिल रहे हैं। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। पूरे मामले में आगे की जांच चल रही है।

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में अपराध पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम लगातार सक्रिय है। खासतौर पर इलाके में सक्रिय बदमाशों, हथियारबंद अपराधियों और वांछित आरोपियों पर पुलिस की नजर रहती है।  

दिल्ली के अन्य इलाकों में इसके पहले भी बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो चुकी हैं। इनमें से कई बदमाश सुपारी किलर हैं तो कुछ चोरी और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस के पास इन बदमाशों की पूरी क्राइम हिस्ट्री भी है।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp स्टेटस पर हथियारों का स्टेटस लगाना पड़ा भारी; पालम से 19 साल का युवक 2 कट्टों के साथ गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।