दिल्ली के आउटर जिले में स्पेशल स्टाफ और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक गैंग के दो शार्पशूटर गिरफ्तार किए गए। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी। घायल हालत में दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी 3 जुलाई को हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर की गई फायरिंग की वारदात में वांटेड थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों और वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
पकड़े गए आरोपी हरियाणा के बहादुरगढ़ फायरिंग केस में थे वांटेड
दोनों शार्पशूटर बीते 3 जुलाई को हरियाणा के बहादुरगढ़ में हुई एक बड़ी वारदात में शामिल थे। बता दें इन आरोपियों ने वहां के एक नामी प्रॉपर्टी डीलर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसके बाद से ही हरियाणा और दिल्ली पुलिस इन आरोपियों की खोज में जुटी हुई थी। बताया जा रहा है कि इन आरोपियों ने रंगदारी या दहशत फैलाने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया था। हालांकि इस वारदात में परिवार के किसी सदस्य को कोई हानि नहीं पहुंची थी, मगर परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ था।
क्या था पूरा मामला
ये घटना 3 जुलाई की है, जब हरियाणा के बहादुरगढ़ के एक प्रॉपर्टी कारोबारी के घर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने अचानक से आकर फायरिंग करना शुरू कर दिया था। कई राउंड फायरिंग करने के बाद बदमाश फरार हो गए थे। इस घटना के बाद से परिवार के लोग काफी दहशत में थे। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्स कर जांच शुरू कर दी। साथ ही पुलिस ने कारोबारी के घर के इर्द-गिर्द निगरानी भी बढ़ा दी। कुछ दिनों की मशक्कत के बाद दिल्ली पुलिस को इस मामले में बड़ी कामयाबी मिली और पुलिस ने इस मामले में वांटेड आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें:
दिल्ली में तेज रफ्तार कार का कहर! ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल को मारी जोरदार टक्कर, हो गई मौत