1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में तेज रफ्तार कार का कहर! ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल को मारी जोरदार टक्कर, हो गई मौत

दिल्ली में तेज रफ्तार कार का कहर! ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल को मारी जोरदार टक्कर, हो गई मौत

 Reported By: Kumar Sonu Written By: Vinay Trivedi
 Published : Jul 16, 2026 08:30 am IST,  Updated : Jul 16, 2026 10:03 am IST

दिल्ली में ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की दर्दनाक मौत हो गई है। नरेला ट्रैफिक सर्किल में तैनात हेड कॉन्स्टेबल अमित को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

Delhi traffic police accident- India TV Hindi
कार की टक्कर में गई दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल अमित की जान। Image Source : REPORTERS INPUT

दिल्ली में तेज रफ्तार कार का कहर दिखा है। ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी है। कार की टक्कर से हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई है। टक्कर मारने के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर ड्राइवर समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

कार की टक्कर से हो गई हेड कॉन्स्टेबल की मौत

बता दें कि हेड कॉन्स्टेबल अमित नरेला ट्रैफिक सिग्नल पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान सिंघू गांव के पास हादसा ये हादसा हुआ। घायल हेड कॉन्स्टेबल अमित को हादसे के बाद तुरंत नरेला के हॉस्पिटल में ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। अस्पताल में डॉक्टरों ने कॉन्स्टेबल अमित को मृत घोषित कर दिया।

तेज रफ्तार की वजह से ड्राइवर के काबू में नहीं थी कार

इस दुर्घटना की खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक डिपार्टमेंट के कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का जायजा लिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की पड़ताल की। इसके बाद, पुलिस ने फुटेज के माध्यम से कार और उसके ड्राइवर की पहचान करने की प्रक्रिया को शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार काफी तेज स्पीड में थी, जिसकी वजह से ड्राइवर गाड़ी को काबू में नहीं कर सका और एक्सीडेंट हो गया।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद ड्राइवर बिना रुके घटनास्थल से फरार हो गया था। उसको ढूंढने के लिए आसपास के इलाके के पुलिस स्टेशनों को अलर्ट कर दिया गया था और अब इसमें कामयाबी मिली है। हिट एंड रन केस में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान कुलदीप उर्फ करण और नीरज के रूप में हुई है।

हादसे में इस्तेमाल हुई कार भी की गई जब्त

इसके अलावा, हादसे में इस्तेमाल कार को भी जब्त किया गया है। इस मामले में अलीपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच के दौरान, हादसे में इस्तेमाल की गई मारुति बलेनो कार का पता चला और उसे जब्त कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें- पहले किया एक्सीडेंट, फिर पुलिस से हाथापाई, गुरुग्राम में बवाल काटने वाला कैब ड्राइवर गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।