1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमी साउथ दिल्ली, 1 लाख के इनामी बदमाश का एनकाउंटर, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमी साउथ दिल्ली, 1 लाख के इनामी बदमाश का एनकाउंटर, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

 Reported By: Abhay Parashar,  Written By: Niraj Kumar
 Published : Oct 25, 2026 09:35 am IST,  Updated : Oct 25, 2026 12:21 pm IST

दिल्ली पुलिस ने साउथ दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में एक लाख के इनामी बदमाश का एनकाउंटर किया है। गोली बदमाश के पैर में लगी है।

Encounter, delhi- India TV Hindi
साउथ दिल्ली में एनकाउंटर Image Source : REPORTER INPUT

नई दिल्ली: आज तड़के साउथ दिल्ली का इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से सहम उठा। दिल्ली पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश का एनकाउंटर किया है। एनकाउंटर के दौरान बदमाश घायल हो गया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। इस बदमाश पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। 

यह एनकाउंटर मैदानगढ़ी थाना क्षेत्र में हुआ। एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पैर में गोली लगने से घायल इस बदमाश को पुलिस डकैती की केस में तलाश रही थी। एनकाउंटर के दौरान बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। बदमाश का नाम स्वान उर्फ सवान मुच्छर मामा है।

Delhi Encounter
Image Source : REPORTER INPUTघायल बदमाश की तस्वीर, एनकाउंटर स्थल पर गिरी बाइक

एनकाउंटर में घायल बदमाश मुच्छर मामा के पास से एक पिस्टल और एक बाइक पुलिस ने बरामद की है। दिल्ली पुलिस अब बरामद हथियार, बाइक और आरोपी की आपराधिक गतिविधियों की जांच कर रही है। पुलिस और आरोपी के बीच एनकाउंटर के दौरान दोनों तरफ से 8 राउंड फायरिंग की बात भी सामने आ रही है।

एनकाउंटर में 26 राउंड फायरिंग 

बता दें कि इससे पहले अक्तूबर के पहले सप्ताह में भी दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ था। इस एनकाउंटर में 26 राउंड फायरिंग हुई थी। फायरिंग में दो बदमाश मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जसीम घायल हो गए। दोनों के बाएं पैर में गोली लगी थी। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दरअसल, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जसीम अपने घर उस्मानपुर आने वाले हैं। दोनों बदमाश जंगल के रास्ते से उस्मानपुर पहुंचने वाले थे। सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ की टीम ने दोनों को पकड़ने के लिए इलाके में ट्रैप लगाया। जैसे ही दोनों बदमाश मौके पर पहुंचे, उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इस दौरान मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जसीम के बाएं पैर में गोली लगी और दोनों घायल हो गए।

मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी। हालांकि, दोनों पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में दोनों तरफ से कुल करीब 26 राउंड फायरिंग हुई।

ये भी पढ़ें:

JNU में परिसर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश, दीवारों पर “FREE UMAR KHALID” और "LONG LIVE NAXALBARI" लिखा गया

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।