नई दिल्ली: दिल्ली के एक सरकारी स्कूल से चौंकाने वाली बात सामने आई है। दिल्ली में एक सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़की अपने साथ एक बोतल में पेट्रोल लेकर स्कूल आई थी। लड़की की मौत हो गई है। लड़की के पास से तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है।
क्या है पूरा मामला?
ये सरकारी स्कूल कृष्णा नगर में है, गार्ड रूम के पीछे वाले हिस्से में 18 साल की लड़की जो 12वी क्लास में पड़ती है, उसने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से पुलिस को 3 पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
सुसाइड नोट में लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड का किसी और लड़की से बात करने का ज़िक्र किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही मौके की FSL जांच करवाई गई है।
दिल्ली पुलिस का क्या कहना है?
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पुलिस को कॉल करके बताया गया कि स्कूल के अंदर आग लगी है। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो गार्ड रूम के पीछे लड़की जली हुई हालत में मिली। लड़की को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड़की अपने स्कूल बैग में एक बोतल के अंदर पेट्रोल लेकर आई थी। 3 पेज का सुसाइड नोट मिला है।
अब सवाल ये खड़ा होता है कि स्कूल में पेट्रोल कैसे गया, क्या बच्चों के बैग की चेकिंग नहीं होती है? इसके अलावा इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
अतिरिक्त DCP शाहदरा का बयान सामने आया
दिल्ली पुलिस की एडिशनल DCP शाहदरा गीतांजलि खंडेलवाल का इस मामले में बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, "हमें एक PCR कॉल मिली थी कि सर्वोदय बाल विद्यालय कृष्णा नगर में एक बच्ची ने खुद को आग लगा ली है। जब मैं थाने से वहां पहुंची तो देखा कि एक बच्ची जली हुई है। उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए। वहां उसे मृत घोषित किया गया। वह बारहवीं कक्षा की छात्रा थी। स्कूल से पता चला है कि उसकी 17-18 वर्ष की उम्र थी। क्राइम टीम सभी सबूत इकट्ठा कर रही है उसके बाद ही हम कुछ बता पाएंगे।"
इससे पहले दिल्ली से ही एक खबर सामने आई थी कि त्रिपुरा के लड़के से बदसलूकी करने के मामले में एक्शन लिया गया और पुलिस ने आरोपी आमिर शौकीन को पकड़ लिया।
ये भी पढ़ें-