कार की टक्कर से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसकी नानी भी साथ थीं और मदद की गुहार लगा रही थीं। हालांकि, किसी ने भी मदद नहीं की और बच्ची के अस्पताल पहुंचने में देर हो गई।
Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक स्टूडेंट को प्रिंसिपल के सामने 'पुष्पा भाऊ' की नकल करते देखा गया।
स्कूल प्रशासन के अनुसार लगभग 35 बच्चों ने अपनी कलाई काटी थी। उनके घाव भर चुके हैं। अब सिर्फ हाथ काटे जाने का निशान है। मेडिकल टीम ने पूरे मामले की जांच की है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल के बच्चों के साथ महिला शिक्षक भी पिकअप में सवार हैं। वहीं, लड़कों के साथ ट्रक में पुरुष शिक्षक हैं। स्कूल के हेडमास्टर को नोटिस जारी करके सफाई मांगी गई है।
भारत बंद के दौरान आज स्कूल-कॉलेज बंद नहीं रहेंगे। किसी भी राज्य के एजुकेशन डिपार्टमेंट ने भारत बंद की वजह से स्कूलों को बंद करने का कोई ऑफिशियल आदेश जारी नहीं किया है। पेरेंट्स को स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन के संपर्क में रहना चाहिए।
आज भारत बंद है। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एआईटीयूसी) और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) जैसे संगठनों द्वारा समर्थित इस हड़ताल का प्रभाव देश के कई राज्यों में दिख सकता है। बंद का क्या और कितना दिख रहा असर, जानें पल पल के अपडेट्स...
विभिन्न कर्मचारी यूनियनों ने अपनी मांगों को लेकर कल यानी 12 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। जानें कर्मचारियों की मांगें क्या हैं और क्या बंद रहेगा और क्या खुला रहेगा?
पंजाब के मोहाली में बुधवार को सोलह प्राइवेट स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले, जिसके बाद स्कूलों को खाली करा दिया गया और पुलिस ने पूरी तरह से एंटी-सैबोटेज चेकिंग की। स्कूल अधिकारियों ने पेरेंट्स को मैसेज भेजकर छुट्टी घोषित कर दी।
कनाडा के टंबलर रिज स्कूल में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के स्टाफ सर्जेंट क्रिस क्लार्क ने द कैनेडियन प्रेस को टेक्स्ट मैसेज में घटना की पुष्टि की है।
चित्रकूट के डीएम पुलकित गर्ग ने अपनी बेटी का एडमिशन आंगनबाड़ी केंद्र में करवाया और समाज को ये संदेश देने की कोशिश की है कि सरकारी योजनाएं भी बेहतर हैं और आंगनबाड़ी में भी बच्चों का अच्छा विकास हो सकता है।
जनता दर्शन कार्यक्रम में अपनी मां के साथ पहुंची एक मासूम बच्ची ने सीएम योगी को कविता सुनाई। बच्ची ने सीएम से स्कूल में एडमिशन की गुहार भी लगाई।
यूपी में RTE के तहत दाखिले हेतु पहले चरण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस आधिकारिक वेबसाइट rte25.upsdc.gov.in पर आज से शरू हो गया है।
स्कूली छात्रों द्वारा बुर्का पहनकर डांस का वीडियो वायरल होने पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। स्कूल प्रशासन को इस मामले में सफाई देनी पड़ी है साथ ही लिखित रूप से माफी भी मांगी है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मासिक धर्म स्वास्थ्य का अधिकार संविधान में दिए गए जीवन के मौलिक अधिकार का हिस्सा है। साथ ही कोर्ट ने यह चेतावनी भी दी है कि अगर प्राइवेट स्कूल ये सुविधाएं देने में फेल होते हैं, तो उनकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी।
हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि स्कूल ऑफ एमिनेंस और रेजिडेंशियल स्कूलों में 20 हजार सीटों के लिए 2 लाख से अधिक आवेदन आए हैं। यह सरकारी स्कूल शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
टीचर के निर्देश में स्कूली बच्चों द्वारा आपत्तिजनक नारे लगाए गए हैं। बच्चों का आरोप है कि स्कूल के टीचर ने ऐसे नारे लगवाएं हैं। पुलिस की टीम ने आरोपी टीचर मोहम्मद मंसूर आलम को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तराखंड में शुक्रवार को ऊंचाई वाले इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद कई जिलों में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं।
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के अमन विहार में एक जाने-माने पब्लिक स्कूल के अंदर एक स्टूडेंट के बंदूक रखने की खबर मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
लंदन के एक प्राइमरी स्कूल में 8 साल के हिंदू बच्चे को तिलक लगाने के कारण धार्मिक भेदभाव का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उसे स्कूल छोड़ना तक छोड़ना पड़ गया। INSIGHT UK ने स्कूल प्रशासन पर समानता कानून 2010 के उल्लंघन और हिंदू धार्मिक प्रथाओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया है।
नोएडा में 19 जनवरी से अगले आदेश तक सभी स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच ही संचालित होंगे। भीषण ठंड और घने कोहरे के चलते यह फैसला लिया गया है।
संपादक की पसंद