ईशान किशन बनाम एमएस धोनी, 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
ईशान किशन बनाम एमएस धोनी, 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
ईशान किशन ने जब से टीम इंडिया में वापसी की है उसके बाद से उनका बल्ला जमकर बोलते हुए देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने अभी तक अपने चयन को पूरी तरह से सही साबित किया है। वहीं ऐसे में उनकी तुलना कई दिग्गज खिलाड़ियों से भी लगातार की जा रही है।
Published : Feb 21, 2026 11:44 pm IST, Updated : Feb 21, 2026 11:44 pm IST
1/6Image Source : AFP
ईशान किशन का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक बल्ले से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। टीम इंडिया में वापसी करने के बाद ईशान किशन ने जिस तरह का प्रदर्शन दिखाया है उसमें उन्होंने खुद को मैच विनर साबित किया है। ऐसे में उनकी तुलना कई दिग्गज खिलाड़ियों के साथ भी लगातार देखने को मिलती है। ऐसे में हम आपको ईशान किशन और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और शानदार बल्लेबाज एमएस धोनी के आंकड़ों की तुलना करते हुए उनके रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AFP
ईशान किशन ने अभी तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 40 मुकाबले खेले हैं, तो वहीं एमएस धोनी ने 98 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। ऐसे में हम आपको ईशान किशन और एमएस धोनी का 40-40 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। ईशान किशन ने 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 40 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 30.43 के औसत से 1187 रन बनाए हैं। वहीं एमएस धोनी ने 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 37 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 32.45 के औसत से 714 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AFP
ईशान किशन की गिनती टी20 इंटरनेशनल में खतरनाक बल्लेबाजों में की जाती है, जो अकेले दम पर मुकाबला पलटने की क्षमता रखते हैं। वहीं धोनी को पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे बेस्ट फिनिशर के रूप में पहचाना जाता है। ईशान किशन ने 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक शतकीय और 9 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। एमएस धोनी के बल्ले से 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक भी शतकीय और अर्धशतकीय पारी देखने को नहीं मिली थी।
4/6Image Source : AFP
ईशान किशन का 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह 103 रनों की पारी है। एमएस धोनी का 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 48 रनों की पारी थी।
5/6Image Source : AFP
ईशान किशन और एमएस धोनी दोनों ही बड़ी आसानी से गेंद को स्टैंड में पहुंचाने की क्षमता रखते हैं। ईशान किशन ने 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 120 चौके लगाने के साथ 63 छक्के भी लगाए हैं। एमएस धोनी के बल्ले से 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 47 चौके और 20 छक्के देखने को मिले थे।
6/6Image Source : AFP
ईशान किशन और एमएस धोनी का 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद स्ट्राइक रेट देखा जाए तो उसमें ईशान काफी आगे दिखाई देते हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 144.75 का है। एमएस धोनी का 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों में स्ट्राइक रेट 114.05 का था।