1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. 'दिल के करीब रहती हैं ऐसी फिल्में', नयनतारा ने 'मूकुथी अम्मन 2' की रिलीज से पहले शेयर किया इमोशनल नोट

'दिल के करीब रहती हैं ऐसी फिल्में', नयनतारा ने 'मूकुथी अम्मन 2' की रिलीज से पहले शेयर किया इमोशनल नोट

'मूकुथी अम्मन 2' की सिनेमाघरों में रिलीज से पहले नयनतारा ने सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाली एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, 'कुछ फिल्में शूटिंग खत्म होने के काफी समय बाद भी आपके दिल के करीब बनी रहती हैं। मेरे लिए मूकुथी अम्मन 2 ऐसी ही एक फिल्म है।'

Written By: Himanshi Tiwari
Published : Oct 28, 2026 09:54 pm IST,  Updated : Oct 28, 2026 09:54 pm IST
'मूकुथी अम्मन 2' की सिनेमाघरों में रिलीज से पहले साउथ सुपरस्टार नयनतारा ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने फिल्म के साथ अपने सफर को याद किया है और बताया है कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए कितना खास और निजी है। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने सुंदर सी. के निर्देशन में बनी इस फिल्म सीक्वल में काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की।
1/7 Image Source : Instagram/@nayanthara
'मूकुथी अम्मन 2' की सिनेमाघरों में रिलीज से पहले साउथ सुपरस्टार नयनतारा ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने फिल्म के साथ अपने सफर को याद किया है और बताया है कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए कितना खास और निजी है। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने सुंदर सी. के निर्देशन में बनी इस फिल्म सीक्वल में काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की।
नयनतारा ने लिखा, 'कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो शूटिंग खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक आपके दिल के करीब रहती हैं। मेरे लिए मूकुथी अम्मन 2 ऐसी ही एक फिल्म है।' निर्देशक के प्रति आभार जताते हुए उन्होंने आगे कहा, 'मेरे निर्देशक, सुंदर सी. सर इस फिल्म में अपना विजन, अपनापन और जुनून लाने के लिए आपका धन्यवाद। आपके साथ काम करना बहुत सुखद रहा। हर पल में आपने जो ध्यान दिया और इस सफर को इतना यादगार बना दिया, उसके लिए शुक्रिया।'
2/7 Image Source : Instagram/@nayanthara

इसी इमोशनल पोस्ट में नयनतारा ने लिखा, 'इस फिल्म के लिए मैं हमेशा आपकी आभारी रहूंगी।' उन्होंने आगे कहा, 'मेरे प्रोड्यूसर, इशारी के. गणेश सर, इस फिल्म पर भरोसा करने और हमारा साथ देने के लिए आपका धन्यवाद। जब कोई प्रोड्यूसर किसी कहानी पर पूरे दिल से विश्वास करता है तो सफर का हर कदम और भी सार्थक हो जाता है।'
3/7 Image Source : Instagram/@nayanthara
इसी इमोशनल पोस्ट में नयनतारा ने लिखा, 'इस फिल्म के लिए मैं हमेशा आपकी आभारी रहूंगी।' उन्होंने आगे कहा, 'मेरे प्रोड्यूसर, इशारी के. गणेश सर, इस फिल्म पर भरोसा करने और हमारा साथ देने के लिए आपका धन्यवाद। जब कोई प्रोड्यूसर किसी कहानी पर पूरे दिल से विश्वास करता है तो सफर का हर कदम और भी सार्थक हो जाता है।'
एक्ट्रेस नयनतारा ने प्रोड्यूसर इशारी के. गणेश का भी धन्यवाद किया। नयनतारा ने अपने सह-कलाकारों का जिक्र करते हुए रेजिना कैसेंड्रा से कहा, 'रेजिना, तुम्हारे साथ इस सफर को साझा करना बहुत अच्छा रहा। आगे के जीवन के लिए तुम्हें ढेर सारा प्यार और सफलता मिले।' उन्होंने खुशबू और स्नेहा के लिए भी प्यार भरे शब्द लिखे, 'खुशबू मैम और स्नेहा मैम, आप दोनों के साथ इस फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए एक यादगार अनुभव रहेगा। आप दोनों को बहुत सारा प्यार और ढेर सारी झप्पियां!'
4/7 Image Source : Instagram/@nayanthara

अपनी बात खत्म करते हुए उन्होंने पूरी कास्ट और क्रू का आभार जताया और अंत में लिखा, 'ओम शक्ति'। 'मूकुथी अम्मन 2' एक तमिल डिवोशनल फैंटेसी फिल्म है, जिसका निर्देशन सुंदर सी. ने किया है। यह फिल्म 5 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
5/7 Image Source : Instagram/@nayanthara
अपनी बात खत्म करते हुए उन्होंने पूरी कास्ट और क्रू का आभार जताया और अंत में लिखा, 'ओम शक्ति'। 'मूकुथी अम्मन 2' एक तमिल डिवोशनल फैंटेसी फिल्म है, जिसका निर्देशन सुंदर सी. ने किया है। यह फिल्म 5 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इसकी कहानी मूकुथी अम्मन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक नन्हे राजकुमार की रक्षा के लिए वापस आती हैं। राजकुमार की मां ने उसे दुश्मनों से बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी। देवी का सामना एक नई और शक्तिशाली बुराई से होता है, जिसका प्रतिनिधित्व एक रहस्यमयी महिला और अन्य पौराणिक खलनायक करते हैं।
6/7 Image Source : Instagram/@nayanthara
इसकी कहानी मूकुथी अम्मन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक नन्हे राजकुमार की रक्षा के लिए वापस आती हैं। राजकुमार की मां ने उसे दुश्मनों से बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी। देवी का सामना एक नई और शक्तिशाली बुराई से होता है, जिसका प्रतिनिधित्व एक रहस्यमयी महिला और अन्य पौराणिक खलनायक करते हैं।
सुंदर सी. द्वारा निर्देशित 'मूकुथी अम्मन 2' दिवाली के त्योहार से ठीक पहले 6 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। नयनतारा इसमें मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, और उनके साथ रेजिना कैसेंड्रा, उर्वशी, योगी बाबू, अभिनय, गरुड़ राम और मैना नंदिनी भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म का संगीत हिपहॉप तमिलिझा आदि ने तैयार किया है। सेंसर बोर्ड ने इस सीक्वल को U/A सर्टिफिकेट दिया है और इसकी अवधि 145 मिनट बताई जा रही है।
7/7 Image Source : Instagram/@nayanthara

Advertisement