मौत को मात देकर बचाईं 174 जानें, UAE ने कैप्टन स्मित को किया सलाम; देखें बहादुरी की कहानी बयां करतीं तस्वीरें
मौत को मात देकर बचाईं 174 जानें, UAE ने कैप्टन स्मित को किया सलाम; देखें बहादुरी की कहानी बयां करतीं तस्वीरें
फ्लाईदुबई के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार ने सिर पर गंभीर चोट लगने और खून बहने के बावजूद 174 लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी बहादुरी के लिए UAE ने उन्हें फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II से सम्मानित किया। देखें उनकी कुछ चुनिंदा तस्वीरें।
Published : Oct 28, 2026 09:08 pm IST, Updated : Oct 28, 2026 09:08 pm IST
1/10Image Source : India TV/PTI
एक पायलट, जिसने खुद लहूलुहान होने के बावजूद 174 लोगों की जान बचाने के लिए हार नहीं मानी। फ्लाईदुबई के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को आज UAE ने सम्मानित किया। उनके सिर पर दिख रहे चोट के निशान ही बताते हैं कि उस दिन फ्लाईदुबई की फ्लाइन देखिए, जानलेवा हमले से लेकर अंतरराष्ट्रीय सम्मान तक, कैप्टन स्मित के हौसले और जज्बे की कहानी बयां करतीं ये खास तस्वीरें।
2/10Image Source : @Bhupendrapbjp/X
UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने दुबई में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II से सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार का नाम सबसे ज्यादा चर्चित है।
3/10Image Source : @DXBMediaOffice/X
UAE के उपप्रधानमंत्री हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम ने बुधवार को फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II प्रदान किया।
4/10Image Source : @DXBMediaOffice/X
दुबई में UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स से मुलाकात की।
5/10Image Source : @DXBMediaOffice/X
फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी को-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उनकी सिर में गंभीर चोटें आईं और खोपड़ी की हड्डी तक टूट गई। काफी ज्यादा खून बहने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और 174 लोगों की जान बचाने में बेहद अहम भूमिका अदा की।
6/10Image Source : @HamdanMohammed/X
दुबई के क्राउन प्रिंस हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने कैप्टन स्मित मच्छार से मुलाकात की थी। उन्होंने यह मुलाकात स्मित मच्छार के घायल होने के कुछ दिन बाद ही की थी।
7/10Image Source : Handout via PTI
फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार इस तस्वीर में 30 सितंबर 2026 को विमान में हुए हमले के दौरान उनके साहस के लिए इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग का आधिकारिक पत्र पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।
8/10Image Source : Handout via PTI
कर्नाटक के चिक्कमगलुरु में पारंपरिक दशहरा गुड़िया प्रदर्शनी के दौरान मॉडल हवाई जहाजों के साथ ‘थैंक्स टू स्मित मच्छार’ का पोस्टर लगाया गया था। इस अनोखे अंदाज में लोगों ने पायलट की बहादुरी को सलाम किया गया था।
9/10Image Source : Handout via PTI Photo
ओडिशा के पुरी में मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को रेत कला के जरिए दर्शाया था। पूरी दुनिया में कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा कई दिनों तक होती रही थी।
10/10Image Source : narendramodi.in via PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी UAE के अस्पताल में इलाज करा रहे कैप्टन स्मित मच्छार से वीडियो कॉल पर बात की थी। उन्होंने पायलट के साहस की तारीफ की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी।