Published : Oct 28, 2026 07:13 pm IST, Updated : Oct 28, 2026 07:13 pm IST
1/4Image Source : indian railways
भारतीय रेल के उत्तर रेलवे जोन ने दीपावली और छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए पंजाब के लुधियाना से बिहार के सहरसा, दरभंगा और गया के बीच 3 नई स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। उत्तर रेलवे ने इन तीनों ट्रेनों की सभी जरूरी डिटेल्स शेयर की हैं।
2/4Image Source : indian railways
लुधियाना से सहरसा तक जाने वाली ट्रेन नंबर- 04656, लुधियाना-सहरसा स्पेशल ट्रेन 6, 9 और 11 नवंबर को लुधियाना जंक्शन से शाम 17:35 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 23:50 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में, सहरसा से लुधियाना तक जाने वाली ट्रेन नंबर- 04655, सहरसा-लुधियाना स्पेशल ट्रेन 8, 11 और 13 नवंबर को सहरसा जंक्शन से आधी रात 03:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 08:35 बजे लुधियाना पहुंचेगी।
ये स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा में ढंडारी कलां, सरहिंद, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बछवारा, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया और मानसी रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।
3/4Image Source : indian railways
लुधियाना से दरभंगा तक जाने वाली ट्रेन नंबर- 04662, लुधियाना-दरभंगा स्पेशल ट्रेन 7, 10 और 11 नवंबर को लुधियाना जंक्शन से सुबह 06:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10:00 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में, दरभंगा से लुधियाना तक जाने वाली ट्रेन नंबर- 04661, दरभंगा-लुधियाना स्पेशल ट्रेन 8, 11 और 12 नवंबर को दरभंगा से दोपहर 13:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 17:10 बजे लुधियाना पहुंचेगी।
ये स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा में ढंडारी कलां, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।
4/4Image Source : indian railways
लुधियाना से गया तक जाने वाली ट्रेन नंबर- 04664, लुधियाना-गया स्पेशल ट्रेन 12 नवंबर को लुधियाना जंक्शन से सुबह 06:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 08:00 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में, गया से लुधियाना तक जाने वाली ट्रेन नंबर- 04663, गया-लुधियाना स्पेशल ट्रेन 13 नवंबर को गया से सुबह 11:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 12:50 बजे लुधियाना पहुंचेगी।
ये स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा में ढंडारी कलां, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, आलम नगर, उतरेटिया, रायबरेली, मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़, वापाणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम और डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।