विमेंस प्रीमियर लीग का 5वां सीजन साल 2027 में 14 जनवरी से 7 फरवरी तक खेला जाना है, जिसको लेकर प्लेयर ऑक्शन का आयोजन 28 अक्टूबर को कोच्चि में कराया जा रहा है, जिसमें सभी पांचों टीमों को मिलाकर कुल 27 स्लॉट ही खाली हैं। इस बार प्लेयर ऑक्शन के लिए कुल 150 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिसमें कुछ बड़े नाम भी शामिल है। इस बार ऑक्शन में यदि सबसे ज्यादा स्लॉट किस टीम में खाली हैं उसको लेकर बात की जाए तो उसमें यूपी वॉरियर्स का नाम शामिल है जिन्होंने पिछले सीजन के बाद कुल 10 खिलाड़ियों को ही रिटेन करने का फैसला लिया और 8 खिलाड़ियों का स्लॉट खाली है जिसमें तीन विदेशी प्लेयर्स के स्लॉट हैं। ऑक्शन में बड़े नामों को लेकर बात की जाए तो उसमें जी. कामलिनी, स्नेह राणा और सुषमा वर्मा के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया की ग्रेस हैरिस, जेस जोनासन और सोफी मोलिनक्स का नाम शामिल है।
किस टीम में कितने खिलाड़ी और कितने स्लॉट खाली
दिल्ली कैपिटल्स (₹1.10 करोड़), रिटेन किए गए खिलाड़ी - 13, कुल खाली स्लॉट - 5, विदेशी स्लॉट - एक
रिटेन किए गए खिलाड़ी - एनाबेल सदरलैंड, चिनेले हेनरी, लॉरा वोल्वार्ड्ट, लुसी हैमिल्टन, मारिजाने केप्प, दीया यादव, जेमिमाह रोड्रिग्स, ममता मादीवाला, मिन्नू मणि, एन. श्री चरणी, नंदिनी शर्मा, निकी प्रसाद, शैफाली वर्मा।
गुजरात जायंट्स (₹1.25 करोड़, खाली स्लॉट - 3, विदेशी स्लॉट - एक
रिटेन किए गए खिलाड़ी - एशले गार्डनर, बेथ मूनी, जॉर्जिया वेयरहेम, किम गर्थ, सोफी डिवाइन, भारती फुलमाली, हैप्पी कुमारी, जिन्तिमणि कलिता, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, राजेश्वरी गायकवाड़, रेनुका सिंह, तनुजा कंवर, यास्तिका भाटिया।
मुंबई इंडियंस (₹90 लाख) - खाली स्लॉट - 6
रिटेन किए गए खिलाड़ी - तारा नॉरिस (ट्रेड), हेले मैथ्यूज, नताली साइवर-ब्रंट, निकोला कैरी, शबनीम इस्माइल, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, हरमनप्रीत कौर, राहिला फिरदौस, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, वैष्णवी शर्मा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (पर्स ₹1.15 करोड़) - खाली स्लॉट - 5, विदेशी स्लॉट - 2
रिटेन किए गए खिलाड़ी - एलिसे पेरी, जॉर्जिया वोल, लॉरेन बेल, नादिन डी क्लार्क, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्रकार, प्रथ्योषा कुमार, प्रेमा रावत, राधा यादव, ऋचा घोष, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना।
यूपी वॉरियर्स (पर्स ₹3.75 करोड़) - खाली स्लॉट - 8, विदेशी स्लॉट - 3
फोएबे लिचफील्ड, मेग लैनिंग, सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा, हरलीन देयोल, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख।