ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली महिलाओं की फ्रेंचाइजी आधारित टी20 विमेंस बिग बैश लीग के आगामी सीजन से पहले ब्रिस्बेन हीट महिला टीम को एक बड़ा झटका उनकी स्टार खिलाड़ी जेस जोनासन के रूप लगा, जो चोटिल होने की वजह से पूरे सीजन के लिए बाहर हो गई हैं। ब्रिस्बेन हीट ने जोनासन के बाहर होने के बाद अब उनकी जगह पर रिप्लेसमेंट प्लेयर के नाम का ऐलान कर दिया है, जिसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया की एंट्री हुई है, जिन्होंने इससे पहले WBBL में मेलबर्न स्टार्स की तरफ से खेला था। यास्तिका भाटिया ने हाल ही में कैरेबियन प्रीमियर लीग में ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स की तरफ से खेला था।
यास्तिका ने इसी साल की थी लंबे समय के बाद वापसी
टीम इंडिया की स्टार खिलाड़ी यास्तिका भाटिया पिछले साल सितंबर महीने में ACL फटने के कारण लगभग 18 महीने तक क्रिकेट से दूर रहीं थी। इस दौरान वह भारत की 2025 वनडे वर्ल्ड कप जीत का हिस्सा भी नहीं बन पाईं थी। उन्होंने जून में इंग्लैंड में हुए T20 विश्व कप के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी और जुलाई महीने में इतिहास रच था जब वह लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला बनीं। यह मैच भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 270 रनों से जीता था। यास्तिका भाटिया को ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव भी हासिल है, जिसमें उन्होंने वहां पर एक टेस्ट, तीन वनडे और 2 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। ब्रिस्बेन हीट के स्क्वॉड में आगामी सीजन के लिए यास्तिका भाटिया के अलावा इंग्लैंड की स्पिनर सारा ग्लेन और आयरलैंड की ऑलराउंडर ओर्ला प्रेंडरगास्ट दो अन्य विदेशी खिलाड़ी हैं।
सीजन के दूसरे मुकाबले से पहले जुड़ जाएंगी यास्तिका भाटिया
WBBL के आगामी सीजन की शुरुआत 29 अक्टूबर से होगी जिसमें ब्रिस्बेन हीट को अपना पहला मुकाबला 30 अक्टूबर को सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ खेलना है, जिसके बाद यास्तिका भाटिया दूसरे मुकाबले से पहले जो एक नवंबर को सिडनी थंडर के खिलाफ है उससे पहले स्क्वॉड का हिस्सा बन जाएंगी। WBBL 2026 में खेलने वाली यास्तिका भाटिया इस सीजन भारत की एकमात्र खिलाड़ी हैं जो हिस्सा लेती दिखाई देंगी। WBBL का आगामी सीजन जहां 29 अक्टूबर को शुरू होगा तो वहीं फाइनल मुकाबला 5 दिसंबर को खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर गिरी ICC की गाज, इंग्लैंड का भी हुआ बड़ा नुकसान
बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका, मुशफिकुर रहीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर