1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. इन पोषक तत्वों की कमी से रात के समय पैरों में हो सकता है दर्द

इन पोषक तत्वों की कमी से रात के समय पैरों में हो सकता है दर्द

अगर आपके पैरों में रात के समय अक्सर तेज दर्द होता है तो इसके पीछे आपके शरीर में कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। डॉक्टर से जानते हैं वो कमी कौन सी हैं?

Written By: Poonam Yadav
Published : Oct 28, 2026 04:54 pm IST,  Updated : Oct 28, 2026 04:57 pm IST
अगर आपके पैरों में रात के समय दर्द होता है तो इसके पीछे आपके शरीर में कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है। ऐसे में पुणे स्थित इनामदार हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंखे बता रही हैं कि किन पोषक तत्वों की कमी से रात में पैरों में दर्द या ऐंठन की समस्या हो सकती है।
1/5 Image Source : UNSPLASH

मैग्नीशियम की कमी: अगर आपके शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो तो उस वजह से आपके पैरों में अकड़न की समस्या हो सकती है। इसकी कमी को हाइपोमैग्नेसीमिया कहते हैं जिसमें कई बार नस चढ़ जाती है और क्रैम्प की परेशानी बढ़ सकती है।
2/5 Image Source : MAGNIFIC
मैग्नीशियम की कमी: अगर आपके शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो तो उस वजह से आपके पैरों में अकड़न की समस्या हो सकती है। इसकी कमी को हाइपोमैग्नेसीमिया कहते हैं जिसमें कई बार नस चढ़ जाती है और क्रैम्प की परेशानी बढ़ सकती है।
पोटेशियम की कमी: अगर आपको बहुत ज़्यादा पसीना आता है या आप डायूरेटिक्स दवाइयां ले रहे हैं तो इससे आपके शरीर में पोटेशियम की कमी हो सकती है। शरीर में पोटेशियम की कमी से मांसपेशियों में खिंचाव, ऐंठन और कमजोरी की समस्या हो सकती है।
3/5 Image Source : MAGNIFIC
पोटेशियम की कमी: अगर आपको बहुत ज़्यादा पसीना आता है या आप डायूरेटिक्स दवाइयां ले रहे हैं तो इससे आपके शरीर में पोटेशियम की कमी हो सकती है। शरीर में पोटेशियम की कमी से मांसपेशियों में खिंचाव, ऐंठन और कमजोरी की समस्या हो सकती है।
पानी की कमी: अगर शरीर में पानी की कमी हुई है तो इस वजह से खून गाढ़ा हो जाता है, जिससे मांसपेशियों और अन्य अंगों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति कम हो जाती है। ऐसे में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ने से मांसपेशियों में दर्द या ऐंठन होने लगती है।
4/5 Image Source : MAGNIFIC
पानी की कमी: अगर शरीर में पानी की कमी हुई है तो इस वजह से खून गाढ़ा हो जाता है, जिससे मांसपेशियों और अन्य अंगों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति कम हो जाती है। ऐसे में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ने से मांसपेशियों में दर्द या ऐंठन होने लगती है।
विटामिन डी और कैल्शियम: अगर आपके शरीर में विटामिन डी और कैल्शियम की कमी है तो इस वजह से भी आपके पैरों की मसल्स में खिंचाव आने लगता है और ऐंठन की समस्या होने लगती हैं।
5/5 Image Source : MAGNIFIC

Advertisement