1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. करवाचौथ से एक दिन पहले क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए?

करवाचौथ से एक दिन पहले क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए?

करवाचौथ पर दिन भर कुछ भी खाते पीते नहीं है। इसलिए आपको एक दिन पहले से ही इसकी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए, जिससे अगले दिन भूख प्यास न लगे। डाइटिशियन स्वाति सिंह से जानिए करवाचौथ से एक दिन पहले क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।

Written By: Bharti Singh
Published : Oct 28, 2026 11:06 am IST,  Updated : Oct 28, 2026 11:06 am IST
करवा चौथ से एक दिन पहले अपने शरीर का हाइड्रेशन लेवल अच्छा रखें। इसके लिए दिन में कम से कम 2-3 लीटर पानी जरूर पीएं। करवा चौथ के व्रत से एक दिन पहले नींबू पानी और नारियल पानी पी लें। इससे आप व्रत वाले दिन हाइड्रेट रहेंगे। इससे शरीर में न्यूट्रीएंट्स की कमी नहीं होगी और आप आसानी से व्रत रख पाएंगी। आप नींबू पानी में थोड़ा नमक डाल लें। ये इलेक्ट्रोलाइट्स का काम करेगा।
1/5 Image Source : India Tv

खाने में आपको ज्यादा से ज्यादा फाइबर से भरपूर चीजें शामिल करनी चाहिए। इससे आपका पेट ठीक रहेगा और अगल दिन आपको एसिडिटी की समस्या परेशान नहीं करेगी और ज्यादा भूख भी नहीं लगेगी। फाइबर से भरपूर चीजों में आप होल ग्रेन, रागी की रोटी, ओट्स खा सकते हैं।
2/5 Image Source : Magnific
खाने में आपको ज्यादा से ज्यादा फाइबर से भरपूर चीजें शामिल करनी चाहिए। इससे आपका पेट ठीक रहेगा और अगल दिन आपको एसिडिटी की समस्या परेशान नहीं करेगी और ज्यादा भूख भी नहीं लगेगी। फाइबर से भरपूर चीजों में आप होल ग्रेन, रागी की रोटी, ओट्स खा सकते हैं।
शरीर को धीरे-धीरे एनर्जी मिलती रहे इसके लिए खाने में प्रोटीन शामिल करें। इससे शरीर को अगले दिन तक एनर्जी मिलती रहती है। क्योंकि हमारा डाइजेशन प्रोसेस 18 से 24 घंटे का होता है। खाने में प्रोटीन से भरपूर चीजें भी शामिल करें। जैसे चना, दालें, बीन्स खाएं इससे प्रोटीन और फाइबर दोनों मिलते हैं।
3/5 Image Source : Magnific

इसके साथ ही कुछ हेल्दी नट्स और सीड्स खाएं क्योंकि इनमें हेल्दी फैट्स होते हैं और ये फैट आपको ज्यादा देर तक फुल रखता है। करवाचौथ से एक रात पहले आप खाने में प्रोटीन से भरपूर खाना खाएं। वेज हैं तो पनीर, दही, दालें खा सकते हैं। इससे आपको अगले दिन एनर्जी मिलती रहेगी।
4/5 Image Source : Magnific
इसके साथ ही कुछ हेल्दी नट्स और सीड्स खाएं क्योंकि इनमें हेल्दी फैट्स होते हैं और ये फैट आपको ज्यादा देर तक फुल रखता है। करवाचौथ से एक रात पहले आप खाने में प्रोटीन से भरपूर खाना खाएं। वेज हैं तो पनीर, दही, दालें खा सकते हैं। इससे आपको अगले दिन एनर्जी मिलती रहेगी।
करवाचौथ के व्रत से एक दिन पहले सिंपल कार्बोहाइट वाली चीजें जैसे चावल, मैदा, चीनी एक दिन पहले न खाएं। क्योंकि सिंपल कार्बोहाइड्रेट अगले दिन के लिए एनर्जी क्रेश कर सकता है। इसके अलावा कैफीन वाली चीजें जैसे चाय, कॉफी और शुगरी ड्रिंक ज्यादा न पीएं। इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। ज्यादा नमक और तला भुना भी न खाएं।
5/5 Image Source : India Tv

Advertisement