1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. एक साल में T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी, अभिषेक शर्मा इतिहास रचने के करीब

एक साल में T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी, अभिषेक शर्मा इतिहास रचने के करीब

टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम का दबदबा लगातार देखने को मिल रहा है, जिसकी बड़ी टीम में एक से एक धाकड़ खिलाड़ियों का मौजूद होना है। ऐसे में हम आपको एक साल में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल में रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Written By: Abhishek Pandey
Published : Oct 28, 2026 10:50 pm IST,  Updated : Oct 28, 2026 10:50 pm IST
भारतीय टीम का लगातार दो टी20 इंटरनेशनल वर्ल्ड कप जीतने का सबसे बड़ा कारण एक से एक धाकड़ खिलाड़ियों का मौजूद होना रहा है, जिन्होंने बल्लेबाजी में घर और बाहर दोनों जगह टीम इंडिया के दबदबे को बरकरार रखने में अहम भूमिका अदा की है। ऐसे में हम आपको एक साल में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें अभिषेक शर्मा के पास पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका भी है।
1/6 Image Source : AP

टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम की तरफ से एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अभी पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम पर है, जिन्होंने साल 2022 में अपने बल्ले का जमकर कमाल दिखाया था। सूर्यकुमार यादव के बल्ले से साल 2022 में T20I में 31 मैचों की 31 पारियों में 46.56 के औसत से कुल 1164 रन देखने को मिले थे, जिसमें वह 2 शतकीय और 9 अर्धशतकीय पारियां खेलने में कामयाब रहे थे।
2/6 Image Source : AP

टीम इंडिया के स्क्वॉड में साल 2026 में लंबे समय के बाद वापसी करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और पूरे साल अब तक बल्ले से ऐसा जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया जिसकी चर्चा पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में देखने को मिल रही है। ईशान किशन ने साल 2026 में कुल 35 मैचों की 35 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 36.21 के औसत से 1159 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने एक शतक और 7 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।
3/6 Image Source : AP

अभिषेक शर्मा जिनकी गिनती मौजूदा समय के T20I में सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में की जाती है जो अकेले दम पर पूरे मुकाबले की तस्वीर बदल देते हैं। अभिषेक शर्मा के लिए साल 2026 का शुरुआती समय बल्ले से कुछ खास नहीं रहा था, लेकिन टी20 वर्ल्ड के बाद से वह अपने बल्ले का कमाल जमकर दिखाते हुए दिखे हैं और अब तक 37 मैचों में खेलते हुए 37 पारियों में 31.25 के औसत से 1125 रन बना चुके हैं, जिसमें उनके बल्ले से 2 शतकीय और 8 अर्धशतकीय पारियां खेलने में कामयाब रहे हैं। ऐसे में अभिषेक के पास सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका है, जिसके लिए उनको 35 रन और बनाने हैं।
4/6 Image Source : AP

साल 2025 में भी अभिषेक शर्मा का बल्ले से कमाल देखने को मिला था, जिसमें वह 21 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए 21 पारियों में 42.95 के औसत से 859 रन बनाने में कामयाब रहे थे। इस दौरान अभिषेक के बल्ले से एक शतक और 5 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी।
5/6 Image Source : AP

संजू सैमसन के लिए साल 2026 काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है, जिसमें प्लेइंग 11 में उनकी जगह को लेकर भी सवाल खड़े हुए, हालांकि हर बार संजू अपने बल्ले से जवाब देने में कामयाब रहे थे। संजू इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं जिसमें उन्होंने साल 2026 में 28 मैचों में खेलते हुए 28 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 29.7 के औसत से 802 रन बनाने में कामयाब रहे हैं, जिसमें उनके बल्ले से 8 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
6/6 Image Source : AP

Advertisement