T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, जॉस बटलर ने भी पूरे किए 4000 रन
T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, जॉस बटलर ने भी पूरे किए 4000 रन
टी20 विश्व कप चल रहा है। हर रोज मैच खेले जा रहे हैं और प्लेयर्स रन बना रहे हैं। इस बीच आपको जानना चाहिए कि टी20 इंटरनेशनल में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन हैं। केवल चार ही बल्लेबाज ऐसे हैं, जो चार हार से अधिक रन बनाने में कामयाब रहे हैं।
Published : Feb 18, 2026 11:32 pm IST, Updated : Feb 18, 2026 11:32 pm IST
1/6Image Source : ap
टी20 विश्व कप चल रहा है। हर रोज मैच खेले जा रहे हैं और प्लेयर्स रन बना रहे हैं। इस बीच आपको जानना चाहिए कि टी20 इंटरनेशनल में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन हैं। केवल चार ही बल्लेबाज ऐसे हैं, जो चार हार से अधिक रन बनाने में कामयाब रहे हैं।
2/6Image Source : ap
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज पाकिस्तान के बाबर आजम हैं। बाबर आजम अब तक 143 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 4571 रन बना चुके हैं। बाबर आजम अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 4500 से अधिक रन बनाए हैं। उनके नाम तीन शतक और 39 अर्धशतक हैं, हालांकि इस वक्त उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश है।
3/6Image Source : ap
भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं। रोहित शर्मा काफी लंबे वक्त तक पहले नंबर पर रहे, ये बात और है कि अब बाबर आजम आगे निकल गए हैं। रोहित शर्मा ने 159 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 4231 रन बनाए हैं। साल 2024 का टी20 विश्व कप जीतकर उन्होंने इस फॉर्मेट से रिटायर होने का फैसला किया था। अब वे केवल वनडे खेल रहे हैं।
4/6Image Source : ap
विराट कोहली यहां तीसरे नंबर पर हैं। कोहली ने अपने करियर में 125 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 4188 रन बनाए हैं। कोहली ने भी साल 2024 का टी20 विश्व कप जीतकर इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। अब वे भी वनडे खेल रहे हैं। कोहली ने एक शतक और 38 अर्धशतक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं।
5/6Image Source : pti
जॉस बटलर ने भी अब टी20 इंटरनेशनल में अपने चार हजार रन पूरे कर लिए हैं। जॉस बटलर ने अब तक 151 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 4003 रन बना लिए हैं। उन्होंने इस टी20 विश्व कप में इस मुकाम को छुआ है। जॉस बटलर ने एक शतक और 28 अर्धशतक लगाए हैं। अगर वे इसी तरह खेलते रहे तो कोहली को भी पीछे कर सकते हैं।
6/6Image Source : AP
आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने अब तक 163 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 3895 रन बनाए हैं। उनके पास मौका है कि वे भी जल्द ही चार हजार का आंकड़ा पार कर जाएं। पॉल स्टर्लिंग के नाम एक शतक और 24 अर्धशतक हैं। वे साल 2009 से लेकर अब तक इस फॉर्मेट को खेल रहे हैं।