1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'जेलर 2' देखने पहुंचे रजनीकांत, 40 साल में पहली बार फैंस संग देखी फिल्म, धनुष के बेटे लिंगा भी आए नजर

'जेलर 2' देखने पहुंचे रजनीकांत, 40 साल में पहली बार फैंस संग देखी फिल्म, धनुष के बेटे लिंगा भी आए नजर

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Oct 24, 2026 08:18 pm IST,  Updated : Oct 24, 2026 08:20 pm IST

रजनीकांत ने अपने पोते लिंगा राजा और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर के साथ मिलकर प्रशंसकों के बीच अपनी फिल्म 'जेलर 2' देखी। सोशल मीडिया पर 'थलाइवा' का वीडियो वायरल हो रहा है।

Rajinikanth- India TV Hindi
रजनीकांत ने फैंस संग देखी 'जेलर 2' Image Source : X/@SUNPICTURES

नेल्सन दिलीपकुमार की फिल्म 'जेलर 2' में टाइगर मुथुवेल पांडियन के रूप में सुपरस्टार रजनीकांत की वापसी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इस तमिल फिल्म ने नवरात्रि और दशहरा की छुट्टियों का पूरा फायदा उठाया। फिल्म ने अपने पहले ही हफ्ते में दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया और फिर 600 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई। शुक्रवार को सुपरस्टार ने दर्शकों का रिएक्शन देखने के लिए चुपचाप चेन्नई के एक सिनेमाघर का दौरा किया। फिल्म के मेकर्स ने इस बारे में जानकारी दी है। उनके अनुसार रजनीकांत ने 40 साल में पहली बार ऐसा किया है।

फैंस के साथ 'जेलर 2' ने देखी रजनीकांत

रजनीकांत अपनी कार से सिनेमाघर पहुंचे। उनके साथ म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर भी थे। उन्होंने सिर पर टोपी पहनी हुई थी और नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म के दृश्यों को बड़े ध्यान से देख रहे थे। उसी सिनेमाघर में उनके पोते लिंगा और निर्देशक नेल्सन भी मौजूद थे। फिल्म के दौरान कई मौकों पर दर्शक खुशी से झूम उठे और तालियां बजाने लगे।

रजनीकांत 40 साल में पहली बार थिएटर फिल्म देखने पहुंचे

सन पिक्चर्स ने अपने X अकाउंट पर यह जानकारी शेयर करते हुए लिखा, '40 साल में पहली बार, सुपरस्टार रजनीकांत ने बड़े पर्दे पर #जेलर2 देखने के लिए फैंस का साथ दिया! #जेलर2 एक मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म है, जो दुनिया भर के सिनेमाघरों में धूम मचा रही है।'

जेलर 2 की सफलता पर नेल्सन दिलीपकुमार पोस्ट

पिछले हफ्ते नेल्सन दिलीपकुमार ने इंस्टाग्राम पर एक नई पोस्ट के जरिए फिल्म को मिले शानदार रिस्पॉन्स के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने रजनीकांत और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर की एक तस्वीर शेयर की। कैप्शन में नेल्सन ने लिखा, 'थिएटर में जबरदस्त माहौल है! थलाइवर का जादू ही कुछ अलग है। Jailer2 को इतना शानदार प्यार और रिस्पॉन्स देने के लिए प्यारे दर्शकों का शुक्रिया। दर्शकों को इस तरह जश्न मनाते देखना सबसे बेहतरीन अनुभव है! आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद।'

'जेलर 2' में पुराने और नए किरादर

'जेलर 2' का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है और इसे सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि मारन ने प्रोड्यूस किया है। 2023 की फिल्म के इस सीक्वल में रजनीकांत, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे। इनके साथ एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु और विद्या बालन भी शामिल हुए हैं। मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ भी अपने कैमियो रोल में वापस आए हैं। साथ ही बॉलीवुड और कॉलीवुड के दो स्टार्स भी सरप्राइज अपीयरेंस देते नजर आएंगे।

'जेलर 2' की कहानी

फिल्म की कहानी पहले भाग से आगे बढ़ती है, जहां रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन का सामना मूर्तियों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के नए दुश्मनों से होता है। वह अपने परिवार को न सिर्फ इन नए दुश्मनों से बचाने की कोशिश कर रहे हैं, बल्कि उन्हें इस सच्चाई से भी बचाना चाहते हैं कि पहले भाग में उनके बेटे की मौत कैसे हुई थी। 'जेलर 2' को क्रिटिक्स और दर्शकों, दोनों से ही अच्छे रिव्यू मिले हैं।

ये भी पढ़ें - 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, विदेश में 582 करोड़ के पार, अब टूटेगा प्रीक्वल का रिकॉर्ड

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।