1. Hindi News
  2. बिहार
  3. JDU से निष्कासन का आदेश आने से पहले अनंत सिंह के घर पर बन रही थीं मिठाइयां, कार्रवाई से पहले ललन सिंह से मिले थे नीतीश कुमार

JDU से निष्कासन का आदेश आने से पहले अनंत सिंह के घर पर बन रही थीं मिठाइयां, कार्रवाई से पहले ललन सिंह से मिले थे नीतीश कुमार

 Reported By: Nitish Chandra,  Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Oct 24, 2026 07:17 pm IST,  Updated : Oct 24, 2026 07:17 pm IST

बिहार से JDU विधायक अनंत सिंह के घर पर खूब मिठाई बन रही है। इस मौके पर उनका बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने मिठाई बनने का कारण बताया है। लेकिन मिठाई बनने के दौरान ही जेडीयू से उनके निष्कासन की खबर भी सामने आ गई।

Anant Singh- India TV Hindi
अनंत सिंह के आवास पर बन रही मिठाई Image Source : REPORTER INPUT

पटना: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह को JDU ने 6 सालों के लिए निष्कासित कर दिया है। जिस वक्त ये खबर सामने आई, उसके कुछ ही देर पहले अनंत सिंह के सरकारी आवास पर बड़ी मात्रा में मिठाई बन रही थी। दरअसल MLC चुनाव में अनंत सिंह ने जनसुराज उम्मीदवार अनुज सिंह को समर्थन दिया था और अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार का खुलकर विरोध किया। उसके बाद अनंत सिंह पर पार्टी की तरफ से ये निष्कासन वाली कार्रवाई की गई है।

अनंत के खिलाफ कार्रवाई से पहले ललन सिंह से मिले थे नीतीश कुमार

अनंत सिंह को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार और ललन सिंह का खास माना जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक, अनंत सिंह के खिलाफ पार्टी ने जब निष्कासन की कार्रवाई की, उससे पहले नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिलने के लिए पहुंचे थे। अनंत सिंह पर कार्रवाई के पहले नीतीश कुमार ललन सिंह से उनके आवास पर मिलने के लिए पहुंचे थे। 

Anant Singh
Image Source : REPORTER INPUTनीतीश और ललन सिंह के बीच हुई थी मुलाकात

निष्कासन से पहले घर में मिठाई बनने पर अनंत ने क्या कहा था?

मिठाई बनने को लेकर अनंत सिंह ने कहा, "हां तैयारी हो रही है, नाश्ता पानी करायेंगे। लोग आते जाते रहते हैं तो मिठाई खिलाएंगे ना। जो नियम धर्म है वह तो हम करेंगे ही, हम जीत गए हैं, वोट कोई दुकान में नहीं मिलता है, जनता मालिक है, जनता भगवान है, हमको विश्वास है कि हमको वोट दिए हैं, जीत हमारा पक्की है।"

anant singh
Image Source : REPORTER INPUTअनंत सिंह के आवास पर बन रही मिठाई

अनंत सिंह को JDU से क्यों निष्कासित किया गया?

JDU ने अपने आधिकारिक पत्र में अनंत सिंह के निष्कासन का कारण बताया है। JDU ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों, पार्टी के दिशा-निर्देशों की अवहेलना एवं अभी संपन्न हुए विधान परिषद चुनाव में विरोधी दल के पक्ष में प्रचार करने तथा पार्टी के उम्मीदवार के विरुद्ध प्रचार करने के कारण अनंत सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है। इसके अलावा उनकी पत्नी नीलम देवी को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है। इस खबर के सामने आते ही बिहार के सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें-

'ई रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं है', MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह का बड़ा बयान; नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।