1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND A vs BAN A: खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम की बांग्लादेश से भिड़ंत, जानिए कब, कहां और कैसे देखें LIVE

IND A vs BAN A: खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम की बांग्लादेश से भिड़ंत, जानिए कब, कहां और कैसे देखें LIVE

 Written By: Vanson Soral
 Published : Feb 22, 2026 07:38 am IST,  Updated : Feb 22, 2026 07:38 am IST

वूमेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के चैंपियन का जल्द पता चल जाएगा क्योंकि खिताबी मुकाबले में इंडिया-ए और बांग्लादेश-ए का आमना-सामना होने जा रहा है।

IND A vs BAN A- India TV Hindi
भारत बनाम बांग्लादेश Image Source : ACC

IND A W vs BAN A W Live Streaming: क्रिकेट में और हाई-वोल्टेज मुकाबले का समय आ गया है। खिताबी जंग में इंडिया ए और बांग्लादेश ए आमने-सामने होंगे। दरअसल, वूमेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल में दोनों टीमें खिताब पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरने के लिए तैयार हैं। भारतीय टीम पर जहां एक तरफ ट्रॉफी बचाने का दबाव है तो दूसरी ओर बांग्लादेश की टीम के सामने अजेय अभियान को सुनहरे अंत तक पहुंचाने की चुनौती है। यह मुकाबला थाईलैंड की राजधानी में खेला जाएगा। 

फाइनल तक का सफर

इंडिया ए ने टूर्नामेंट की शुरुआत UAE के खिलाफ चौंकाने वाली हार से की। इस हार के बाद कप्तान राधा यादव की टीम ने शानदार वापसी की। टीम ने पहले पाकिस्तान ए को 8 विकेट से हराया और फिर सेमीफाइनल में श्रीलंका ए को 7 विकेट से मात देकर फाइनल का टिकट कटाया। उस मुकाबले में तनुजा कंवर ने 4 विकेट लेकर मैच का पासा पलट दिया।

दूसरी ओर, बांग्लादेश ए पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही है। ग्रुप बी में शीर्ष पर रहने के बाद उसने सेमीफाइनल में पाकिस्तान ए को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फहीमा खातून की अगुआई में उनकी गेंदबाजी इस सीजन में सबसे कसी हुई रही है और विपक्षी टीमों के बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं रहा। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इंडिया ए अपनी बादशाहत कायम रख पाएगी या बांग्लादेश ए अजेय अभियान के साथ नया इतिहास रचेगी।

IND A vs BAN A मैच डिटेल्स

  • तारीख: 22 फरवरी 2026 
  • दिन: रविवार
  • समय: दोपहर 12:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • वेन्यू: बैंकॉक, थाईलैंड

कहां देखें IND A vs BAN A मैच लाइव?

भारत में इस महामुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर किया जाएगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (SonyLIV) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। क्रिकेट फैंस हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तमिल और तेलगु में भी क्रिकेट कमेंट्री का लुत्फ उठा पाएंगे।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:-

इंडिया ए महिला टीम: नंदिनी कश्यप, वृंदा दिनेश, अनुष्का शर्मा, तेजल हसबनीस, राधा यादव (कप्तान), ममता मदिवाला (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, साइमा ठाकोर, जिंतीमानी कलिता, सोनिया मेंधिया, हुमैरा काजी, नंदनी शर्मा, दीया यादव।

बांग्लादेश ए महिला टीम: इश्मा तंजीम, शमीमा सुल्ताना (विकेटकीपर), सरमिन सुल्ताना, फहीमा खातून (कप्तान), लता मोंडल, फरजाना इस्मीन, शोरिफा खातून, सादिया अख्तर, फातिमा जहान सोनिया, संजीदा अख्तर मेघला, फरिहा त्रिसना, जन्नतुल फरदुस, सुमैया अख्तर, रुबिया हैदर झेलिक, ताज नेहर।

यह भी पढ़ें

IND vs SA: अभिषेक शर्मा के फॉर्म पर कप्तान सूर्या ने दिया जवाब, कहा - मुझे उन टीमों की ज्यादा चिंता जो अब उसका सामना करेंगी

IND vs SA: संजू सैमसन को अभिषेक शर्मा की जगह पर क्या मिलेगा मौका? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कर दिया पूरी तरह से साफ

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल