1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: संजू सैमसन को अभिषेक शर्मा की जगह पर क्या मिलेगा मौका? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कर दिया पूरी तरह से साफ

IND vs SA: संजू सैमसन को अभिषेक शर्मा की जगह पर क्या मिलेगा मौका? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कर दिया पूरी तरह से साफ

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Feb 21, 2026 07:45 pm IST,  Updated : Feb 21, 2026 07:45 pm IST

IND vs SA: भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 में अपना पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ खेलना है, जिसमें टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में संजू सैमसन की वापसी को लेकर भी चर्चा देखने को मिल रही है, लेकिन इसको लेकर अब कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने बयान से सबकुछ साफ कर दिया है।

Abhishek Sharma And Sanju Samson- India TV Hindi
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन Image Source : AP

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम सुपर-8 में अपने अभियान का आगाज साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मुकाबले के साथ करेगी। दोनों टीमों के बीच ये अहम मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 22 फरवरी को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस अहम मैच से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कई अहम सवालों के जवाब दिए, जिसमें उन्होंने प्लेइंग 11 में बदलाव को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब भी दिया जिससे साफ हो गया कि संजू सैमसन को इस मैच में मौका मिलेगा या नहीं।

मैनेजमेंट फिलहाल बदलाव के मूड में नहीं है

भारतीय टीम के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ है, जिसमें उन्होंने तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों में खाता खोलने में कामयाब नहीं हो सके हैं। ऐसे में उनकी जगह पर संजू सैमसन को मौका दिए जाने की भी चर्चा देखने को मिल रही थी, जिसको लेकर टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि टीम मैनेजमेंट फिलहाल बदलाव के मूड में नहीं है। ऐसे में संजू सैमसन को मौका नहीं मिलने वाला है और अभिषेक ही सुपर-8 में टीम इंडिया के लिए ईशान किशन के साथ पारी की शुरूआत करते हुए दिखाई देंगे।

हम किसी भी तरह की विकेट पर खेलने के लिए तैयार हैं

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि मुझे लगता है कि हम किसी भी तरह की विकेट पर खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हम अलग-अलग तरह की विकेट पर खेल रहे हैं, जब हमने वानखेड़े से अपना कैंपेन शुरू किया था, तब से लेकर आखिरी गेम तक जो हमने खेला और मुझे लगता है कि विकेट बहुत चैलेंजिंग नहीं थे, लेकिन थोड़े मुश्किल थे। हमने इतना क्रिकेट खेला है कि हम समझ गए हैं कि पावरप्ले के बाद हमें किस तरह की बैटिंग करनी है और फिर गेम को किस तरह से फिनिश करना है। अब टॉस को ओवररेटेड माना जाता है। अगर आप पहली पारी में अच्छी बैटिंग करते हैं, तो ओस होने पर भी, आप इस बॉलिंग यूनिट के साथ अच्छा डिफेंड कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें

IND vs SA: टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप में कैसा है साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड? अब तक हो चुकी है 7 बार भिड़ंत

IND vs SA: लगातार तीन मैच में डक पर आउट होने के बाद ड्रॉप होंगे अभिषेक शर्मा? कोच मोर्केल ने दिया बड़ा बयान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल