Sunday, February 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप में कैसा है साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड? अब तक हो चुकी है 7 बार भिड़ंत

IND vs SA: टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप में कैसा है साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड? अब तक हो चुकी है 7 बार भिड़ंत

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Feb 21, 2026 04:03 pm IST, Updated : Feb 21, 2026 04:03 pm IST

IND vs SA: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम सुपर-8 में अपना पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी। अभी तक टीम इंडिया का रिकॉर्ड इस टूर्नामेंट में अफ्रीकी टीम के खिलाफ काफी बेहतर देखने को मिला है।

IND vs SA T20 World Cup 2026- India TV Hindi
Image Source : PTI भारत बनाम साउथ अफ्रीका, टी20 वर्ल्ड कप 2026

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का ग्रुप स्टेज में अजेय अभियान देखने को मिला था, जिसके बाद अब टीम इंडिया सुपर-8 में अपने अभियान का आगाज 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ होने वाले मुकाबले के साथ करेगी। भारत और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। अभी तक टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है, वहीं इस मैच को लेकर भी भारतीय टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा है। हालांकि अफ्रीका टीम का भी ग्रुप स्टेज में अजेय अभियान देखने को मिला है, जिसके बाद टीम इंडिया उन्हें हल्के में लेने की गलती नहीं करेगा।

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने अफ्रीका से खेले हैं 7 मुकाबले

भारतीय टीम का अभी तक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगभग सभी टीमों के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच खेले गए हैं, इसमें से टीम इंडिया ने जहां 5 मुकाबलों को अपने नाम किया है, तो वहीं साउथ अफ्रीका की टीम सिर्फ 2 मैचों को जीतने में कामयाब रही है। ऐसे में इस रिकॉर्ड को देखने पर साफ पता चलता है कि भारतीय टीम अधिकतर मौकों पर अफ्रीका पर भारी पड़ी है। पिछली बार साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में दोनों टीमों की इस टूर्नामेंट में भिड़ंत देखने को मिली थी, जिसे टीम इंडिया 7 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही थी।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप मैचों के परिणाम

  • साल 2007 - भारतीय टीम ने 37 रनों से दर्ज की जीत
  • साल 2009 - साउथ अफ्रीका ने 12 रनों से जीता मुकाबला
  • साल 2010 - भारतीय टीम ने 14 रनों से जीता मुकाबला
  • साल 2012 - भारतीय टीम ने एक रन से जीता मैच
  • साल 2014 - भारतीय टीम ने 6 विकेट से दर्ज की जीत
  • साल 2022 - साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
  • साल 2024 - भारतीय टीम ने 7 रनों से जीता मैच

अहमदाबाद में अब तक एक बार हुई है भिड़ंत

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच में अब तक सिर्फ एक बार भिड़ंत देखने को मिली है, जिसमें टीम इंडिया ने 30 रनों से मुकाबले को अपने नाम किया है। ये मुकाबला साल 2025 के आखिर में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 231 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके बाद टारगेट का पीछा करते हुए अफ्रीकी टीम 201 का स्कोर ही बनाने में कामयाब हो सकी थी।

ये भी पढ़ें

IND vs SA: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला, कब और कहां होगा ये मैच

IND vs SA Live Streaming: फ्री में कैसे देखें इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका का मैच? ये रही Live Streaming की पूरी डीटेल्स

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement