Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA Live Streaming: फ्री में कैसे देखें इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका का मैच? ये रही Live Streaming की पूरी डीटेल्स

IND vs SA Live Streaming: फ्री में कैसे देखें इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका का मैच? ये रही Live Streaming की पूरी डीटेल्स

Written By: Hitesh Jha Published : Feb 21, 2026 02:59 pm IST, Updated : Feb 21, 2026 02:59 pm IST

IND vs SA Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां होगी, यहां उसकी जानकारी दी गई है।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका- India TV Hindi
Image Source : AP भारत बनाम साउथ अफ्रीका

IND vs SA Super 8 Match Live Streaming:टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 21 फरवरी से सुपर-8 चरण की शुरुआत होने वाली है। सुपर-8 चरण में टीम इंडिया अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका से खेलेगी। दोनों ही टीमें इस वर्ल्ड कप में अभी तक अजेय रही है। वो अभी तक एक भी मैच नहीं हारे हैं। ऐसे में इस मुकाबले में किसी एक टीम का विनिंग स्ट्रीक जरूर टूटेगा। इस बीच हम आपको बताएंगे कि इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका का ये मैच आप टीवी और फोन पर कैसे फ्री में देख सकते हैं।

कितने बजे से शुरू होगा इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका मैच?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 का ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस के लिए शाम 6:30 बजे दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर होंगे। हमेशा की तरह भारत की अगुवाई इस मैच में भी सूर्यकुमार यादव करेंगे। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम एडन मार्करम की कप्तानी में खेलेगी। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि दोनों टीमों का प्रदर्शन इस मैच में कैसा रहता है।

कब और कहां देख पाएंगे भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच को लाइव?

अब हम इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका मैच के लिए लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट को लेकर बात करेंगे। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले मुकाबले का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल्स पर इस मैच का लाइव टेलीकास्ट दिखाया जाएगा। आपको बता दें कि वहां आपको मैच देखने के लिए जेब से पैसे खर्च करने होंगे क्योंकि ये सभी पेड चैनल्स हैं। वहीं इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर ही होगी।

IND vs SA: फ्री में कैसे देख सकते हैं ये मैच?

बता दें कि अगर आपके फोन में जियो हॉटस्टार का ऐप है तो आप सिर्फ अपने मोबाइल का डाटा खर्च करके स्मार्टफोन पर इस मुकाबले की स्ट्रीमिंग फ्री में देख सकते हैं। इसके अलावा आप टीवी पर फ्री में इस मुकाबले का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी देख सकते हैं। अगर आपके घर में फ्री डिश टीवी का कनेक्शन है तो आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में इस मैच का आनंद उठा सकते हैं। वहीं इस मैच से जुड़ी हर अपडेट आपको इंडिया टीवी की साइट पर मिलती रहेगी।

यह भी पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तान की टीम करेगी बांग्लादेश का दौरा, खेली जाएगी वनडे सीरीज

IND vs SA: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला, कब और कहां होगा ये मैच

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement