1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: लगातार तीन मैच में डक पर आउट होने के बाद ड्रॉप होंगे अभिषेक शर्मा? कोच मोर्केल ने दिया बड़ा बयान

IND vs SA: लगातार तीन मैच में डक पर आउट होने के बाद ड्रॉप होंगे अभिषेक शर्मा? कोच मोर्केल ने दिया बड़ा बयान

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 21, 2026 02:20 pm IST,  Updated : Feb 21, 2026 02:24 pm IST

अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन इस टी20 वर्ल्ड कप में बिल्कुल अच्छा नहीं रहा है। तीन मैच में वह अभी तक खाता नहीं खोल पाए हैं। उनको लेकर टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने बड़ा बयान दिया है।

Abhishek Sharma- India TV Hindi
अभिषेक शर्मा Image Source : AP

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अभी तक टीम इंडिया के लिए कमजोर कड़ी साबित हुए हैं। उन्हें इस वर्ल्ड कप में अभी तक 3 मैचों में खेलने का मौका मिला है लेकिन किसी में भी वह अपना खाता नहीं खोल पाए हैं। तीन मैचों में वह डक पर आउट हुए हैं, जो एक हैरान करने वाली बात है। उनके इस खराब प्रदर्शन को देखने के बाद कई लोगों के मन में एक सवाल ये आ रहा है कि क्या अभिषेक को प्लेइंग XI से ड्रॉप किया जाएगा या साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में उन्हें एक और चांस मिलेगा। इसका जवाब टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया।

अभिषेक शर्मा को लेकर मोर्ने मोर्केल ने दिया बड़ा बयान

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने स्पष्ट किया कि टी20 वर्ल्ड कप में अब तक अभिषेक शर्मा के खराब प्रदर्शन को लेकर टीम के अंदर कोई चर्चा नहीं हुई है। मोर्केल ने कहा कि अभिषेक को बस एक अच्छी शुरुआत की जरूरत है और उसके बाद वह लय पकड़ लेंगे। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मोर्केल से जब टीम के अंदर अभिषेक के प्रदर्शन पर किसी चर्चा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि बिल्कुल कोई चर्चा नहीं हुई। वह एक वर्ल्ड क्लास प्लेयर है। इस टूर्नामेंट में अब तक हमारी किसमत अच्छी रही है कि खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी उठाई है और रन बनाए हैं।

अभिषेक से बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे हैं मोर्केल

मोर्ने मोर्केल ने इस दौरान ये माना कि टूर्नामेंट के अहम दौर में पहुंच चुकी टीम इंडिया को अभिषेक से एक बड़ी पारी की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हम वर्ल्ड कप के बेहद महत्वपूर्ण स्टेज में जा रहे हैं और हमें उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। सिर्फ टीम के लिए ही नहीं बल्कि फैंस के लिए भी। फैंस उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी को देखना पसंद करते है। मुझे पूरा भरोसा है कि वह गेंद को अच्छी तरह टाइम कर रहे हैं। बस एक शुरुआत की बात है और उसके बाद अभिषेक रफ्तार पकड़ लेंगे। मोर्केल के इस बयान से साफ हो गया है कि अभिषेक को इस वर्ल्ड कप में आगे भी मौके मिलते रहेंगे। 

इस वर्ल्ड कप में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है टीम इंडिया

भले ही इस वर्ल्ड कप में अभी तक अभिषेक शर्मा का बल्ला नहीं चला हो लेकिन टीम इंडिया का प्रदर्शन अभी तक शानदार रहा है। भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में अजेय रहते हुए सुपर-8 में जगह पक्की की। टीम ने लीग स्टेज में यूएसए को 29 रन, नामीबिया को 93 रन, पाकिस्तान को 61 रन और नीदरलैंड्स को 17 रनों से हराया। भारतीय टीम सुपर-8 में भी इसी विनिंग स्ट्रीक को बरकरार रखना चाहेगी।

यह भी पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तान की टीम करेगी बांग्लादेश का दौरा, खेली जाएगी वनडे सीरीज

IND vs SA: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला, कब और कहां होगा ये मैच

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल