SL vs ENG: T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में 22 फरवरी श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच अहम मुकाबला खेला जाना है, लेकिन मौसम ने दोनों टीमों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। सवाल यही है कि क्या यह बड़ा मैच भी बारिश की भेंट चढ़ जाएगा? T20 वर्ल्ड कप में 22 फरवरी यानी रविवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका और इंग्लैंड अपनी सुपर-8 अभियान की विजयी शुरुआत करने के इरादे से उतरेंगे। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि ग्रुप में हर पॉइंट आगे की राह तय करेगा। हालांकि, इससे पहले शनिवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया मुकाबला बारिश के कारण धुल गया था। ऐसे में फैंस को डर है कि कहीं पल्लेकेले का मैच भी बारिश की भेंट न चढ़ जाए।
श्रीलंका के मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के अनुसार, 22 फरवरी को ज्यादातर समय बारिश की संभावना है। यदि बारिश लगातार होती रही तो मैच शुरू होने या पूरे 20-20 ओवर के साथ पूरा होने की उम्मीद काफी कम हो सकती है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC के नियमों के मुताबिक, 2026 T20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल और फाइनल को छोड़कर किसी भी मैच के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है। मैच का नतीजा निकालने के लिए दोनों टीमों को कम से कम 5-5 ओवर खेलना जरूरी है। अगर तय समय तक यह न्यूनतम ओवर पूरे नहीं हो पाते, तो मुकाबले को नो रिजल्ट घोषित कर दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट बांट दिए जाएंगे।
अगर श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मैच भी बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो ग्रुप-2 की चारों टीमें एक-एक पॉइंट के साथ बराबरी पर होंगी, जिससे आगे की टक्कर और रोमांचक हो जाएगी। अब सबकी नजरें आसमान पर टिकी हैं। क्या बादल छटेंगे और क्रिकेट प्रेमियों को पूरा मुकाबला देखने को मिलेगा या फिर बारिश सुपर-8 की इस जंग में खलल डालेगी। इसका जवाब अगले कुछ घंटों में मिल जाएगा।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, रेहान अहमद।
श्रीलंका क्रिकेट टीम: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालगे, दुशान हेमंथा, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, प्रमोद मदुशन, दुष्मंथा चमीरा, चरिथ असलंका, जनिथ लियानागे, कामिल मिशारा।
यह भी पढ़ें:
BCCI का बड़ा ऐलान, दृष्टिबाधित क्रिकेट टीमों को मिलेगा खास स्ट्रक्चर्ड सपोर्ट
संपादक की पसंद